इलाज के दौरान किशोर की मौत

इलाज के दौरान किशोर की मौत दरभंगा. कीटनाशक खाने के बाद गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती किये गये किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. मृतक मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बलिया निवासी किशोरी मिश्र का पुत्र उदित कुमार मिश्र […]
इलाज के दौरान किशोर की मौत दरभंगा. कीटनाशक खाने के बाद गंभीर अवस्था में डीएमसीएच में भर्ती किये गये किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गयी. शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया. मृतक मधुबनी जिले के सकरी थाना क्षेत्र के बलिया निवासी किशोरी मिश्र का पुत्र उदित कुमार मिश्र बताया जाता है. इस संबंध में उदित के चाचा ने बताया कि स्कूल से आने के बाद पेट में दर्द रहने के कारण गलती से गैस की दवा की जगह कीटनाशक खा लिया. गंभीर अवस्था में 11 नवंबर को उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










