मेरे : शक होने पर की जांच, तो सामने आया गबन

मेरे : शक होने पर की जांच, तो सामने आया गबन बोले इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक मामला इंडियन बैंक के जाले शाखा में पदस्थापित कैशियर राहुल रंजन द्वारा दो लाख 44 हजार रुपया गबन का प्रतिनिधि, जाले जाले के इंडियन बैंक के कैशियर राहुल रंजन द्वारा काजी अहमद इंटर कॉलेज के खाते से दो […]
मेरे : शक होने पर की जांच, तो सामने आया गबन बोले इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक मामला इंडियन बैंक के जाले शाखा में पदस्थापित कैशियर राहुल रंजन द्वारा दो लाख 44 हजार रुपया गबन का प्रतिनिधि, जाले जाले के इंडियन बैंक के कैशियर राहुल रंजन द्वारा काजी अहमद इंटर कॉलेज के खाते से दो लाख 44 हजार रुपया का गबन करने का मामला इन दिनों चर्चा में है. इस मामले में उनपर 9 दिसंबर को उक्त बैंक के शाखा प्रबंधक मनोज कुमार ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवायी है. इसके बाद से आरोपित कैशियर की करतूत को जानने को सभी बेताब हैं. ऐसे में अब देखना यह है कि पुलिस कितनी जल्दी जांच पूरी कर आरोपित कैशियर को गिरफ्त में लेती है. दूसरी ओर गुरुवार को शाखा प्रबंधक श्री कुमार ने कहा कि कैशियर राहुल रंजन उनको यहां ज्वायन करने के पूर्व ही यह कारनामा कर चुका थे. कुछ रुपये की इंट्री के पश्चात उन्हें कुछ शक हुआ तो उन्होंने फौरन काजी अहमद इंटर कॉलेज के प्रधानाध्यापक को फोन करके बुलाया और उनसे कॉलेज के खाता के संबंध में विस्तृत जानकारी मांगी़ एचएम मो़ साबरी द्वारा उनसे खाता की विस्तृत जानकारी देने के लिए समय मांगा़ बाद में आने पर साबरी ने कॉलेज के खाता का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया. तब जाकर फर्जीवाड़ा का परदाफाश हुआ़ शाखा प्रबंधक की माने तो इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल अपने वरीय अधिकारियों को दी़ वरीय अधिकारियों ने बैंक के खातों को खंगालने के बाद आरोप सिद्ध कर दिया़ इसके बाद 16 अक्टूबर 2015 को शाखा प्रबंधक इस फर्जीवाड़ा की प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए स्थानीय थाना गये़ थानाध्यक्ष द्वारा बैंक के खातों की छानबीन की छायाप्रति प्राथमिकी के साथ प्रस्तुत करने को कहा गया. इसकी जानकारी प्रबंधक ने अपने वरीय अधिकारी को दी़ वरीय अधिकारी ने उन्हें पोस्टल के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज करने को कहा़ 17 अक्टूबर को उन्होंने प्राथमिकी का आवेदन को पोस्ट किया गया, जिसपर काफी दिन बाद 9 दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गयी़ प्रबंधक ने बताया उक्त कैशियर ने बैंक के नियमों को तोड़कर ग्राहक के खाते के पैसा को अपने निजी कार्य में खर्च किया. इससे उनके बैंक का साख प्रभावित होगा़ हालांकि प्राथमिकी दर्ज करवाने के पूर्व ही कैशियर के द्वारा इंटर कॉलेज के खाते में दो लाख चालीस हजार रुपया जमा करवा लिया गया था़ शेष चार हजार रुपया उक्त कैशियर का बैंक के पास है, जिसे भी खातेदार को दिया गया है़ दूसरी ओर, थानाध्यक्ष जनार्दन सिंह ने कहा कि इस मामले की जांच का आइओ राज कुमार राय को बनाया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










