रैफिक रूल तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू

रैफिक रूल तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू दरभंगा. सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला. इस दौरान नियम का पालन नहीं करनेवाले चालकों को कई निर्देश देते हुए जुर्माना लागया गया. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व […]
रैफिक रूल तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती शुरू दरभंगा. सुचारू यातायात व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चला. इस दौरान नियम का पालन नहीं करनेवाले चालकों को कई निर्देश देते हुए जुर्माना लागया गया. लहेरियासराय थाना क्षेत्र के लोहिया चौक पर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया. इसके तहत हेलमेट तथा वाहन के कागजात की चेकिंग की गयी. साथ ही 36 वाहनों से 21 हजार 6 सौ जुर्माना की राशि वसूली गयी. वहीं विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सघन चेकिंग की गयी. इस दौरान 14 वाहनों से 7 हजार 1 सौ जुर्माना राशि वसूल की गयी. गौरतलब है कि सिटी एसपी हरकिशोर राय ने तीन दिन पूर्व बैठक कर नियमित वाहन चेकिंग करने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










