लंबित कार्यों को तेजी से निबटाएं : डीएम

Updated at :11 Dec 2015 10:16 PM
विज्ञापन
लंबित कार्यों को तेजी से निबटाएं : डीएम

लंबित कार्यों को तेजी से निबटाएं : डीएम दरभंगा. डीएम बाला मुरूगन डी ने अम्बेदकर सभागार में आयोजित बैठक में कब्रिस्तान घेराबंदी के पुराने और नये, एमपी लैंड्स, सीएम लैंड्स, एलएइओ के सभी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में दिये गये प्रगति प्रतिवेदन पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने लंबित कार्यों को दिसंबर […]

विज्ञापन

लंबित कार्यों को तेजी से निबटाएं : डीएम दरभंगा. डीएम बाला मुरूगन डी ने अम्बेदकर सभागार में आयोजित बैठक में कब्रिस्तान घेराबंदी के पुराने और नये, एमपी लैंड्स, सीएम लैंड्स, एलएइओ के सभी योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक में दिये गये प्रगति प्रतिवेदन पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने लंबित कार्यों को दिसंबर माह में निबटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनवरी 2016 से सभी योजनाओं की जांच जिला स्तरीय अधिकारियों की टीम से करायी जायेगी. अनियमितता और अधूरा काम पाये जाने पर कड़े कानूनी कार्रवाई की बात उन्होंने कही. बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी जेड हसन, एसडीसी आरके दिवाकर, डीपीआरओ कन्हैया कुमार सहित विभिन्न विभागों के कार्यपालक, सहायक व कनीय अभियंता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन