डेमू गाड़ी के परिचालन को हरी झंडी, 15 से दौड़ेगी ट्रेन

Updated at :11 Dec 2015 9:59 PM
विज्ञापन
डेमू गाड़ी के परिचालन को हरी झंडी, 15 से दौड़ेगी ट्रेन

डेमू गाड़ी के परिचालन को हरी झंडी, 15 से दौड़ेगी ट्रेन रेल यात्रियों को विभाग की सौगात, दरभंगा से चलेगी छह जोड़ी डेमू ट्रेनदरभंगा-समस्तीपुर व सीतामढ़ी खण्ड पर चलेगी दो जोड़ी गाड़ीबिरौल रेल पथ व जयनगर-समस्तीपुर खण्ड पर होगा एक जोड़ी ट्रेन का परिचालन/इफोटो. डेमू ट्रेन की तस्वीर लगा देंदरभंगा. साल का अंत रेलयात्रियों के […]

विज्ञापन

डेमू गाड़ी के परिचालन को हरी झंडी, 15 से दौड़ेगी ट्रेन रेल यात्रियों को विभाग की सौगात, दरभंगा से चलेगी छह जोड़ी डेमू ट्रेनदरभंगा-समस्तीपुर व सीतामढ़ी खण्ड पर चलेगी दो जोड़ी गाड़ीबिरौल रेल पथ व जयनगर-समस्तीपुर खण्ड पर होगा एक जोड़ी ट्रेन का परिचालन/इफोटो. डेमू ट्रेन की तस्वीर लगा देंदरभंगा. साल का अंत रेलयात्रियों के लिए सुखद होनेवाला है. रेलवे यात्रियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करने जा रही है. इसके तहत डेमू ट्रेन का परिचालन शुरू किया जा रहा है. दरभंगा से इसका परिचालन आगामी 15 दिसंबर से होगा. इसके लिए सभी आवश्यक विभागीय तैयारी पूरी कर ली गयी है. दरभंगा रेल खंड पर छह जोड़ी डेमू गाडि़यों का परिचालन प्रथम चरण में होगा. इस कारण विभिन्न खंड के सवारी गाड़ियों के पुराने समय में जहां फेरबदल किया गया है, वहीं कई गाड़ियों के नंबर भी बदले जा रहे हैं. जल्द ही विभाग इस बाबत सूचना सार्वजनिक कर देगी. उल्लेखनीय है कि समस्तीपुर रेल मंडल में सर्वाधिक राजस्व देने के बूते सर्वोच्च दर्जा हासिल करनेवाले दरभंगा के यात्री इस सुविधा के लिए अरसे से आवाज उठा रहे थे. कई बार वरीय अधिकारियों के द्वारा जल्द ही यह सुविधा बहाल किये जाने का आश्वासन भी मिलता रहा, लेकिन धरातल पर यह उतर नहीं सका. अब जाकर यह धरातल पर उतर रहा है. इस सेवा के चालू होने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. चलेगी छह जोड़ी डेमू ट्रेनमंडल सूत्र के मुताबिक दरभंगा रेल खंड पर आधा दर्जन डेमू गाड़ी का परिचालन किया जायेगा. इसके तहत दरभंगा-समस्तीपुर व दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड पर दो जोड़ी डेमू गाड़ियों का परिचान होगा. वहीं दरभंगा-बिरौल व जयनगर-समस्तीपुर खण्डों पर एक-एक जोड़ी गाड़ियों की सेवा बहाल की जायेगी. यह गाड़ी फिलवक्त चल रही सवारी ट्रेनों की जगह लेंगी.मिलेगी यात्रियों को सुविधाइस सेवा के बहाल हो जाने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. जानकारी के अनुसार इस ट्रेन के रेक चलने से वैक्यूम की समस्या काफी हद तक दूर हो जायेगी. वहीं इस ट्रेन की स्पीड भी अपेक्षाकृत ज्यादा होती है. लिहाजा यात्रियों के समय की भी बचत होगी. इससे विभाग को भी फायदा होगा. कोट:::::::::::::::डेमू ट्रेन का परिचालन 15 दिसंबर से किया जायेगा, इस कारण कई गाड़ियों के परिचालन समय में फेरबदल किया गया है. इसकी सूचना जल्द ही दी जायेगी.बीएनपी वर्मा, जनसंपर्क पदाधिकारी सह वरिष्ठ वाणिज्य पदाधिकारी, समस्तीपुर

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन