मुकदमा नष्पिादन का सहज माध्यम है लोक अदालत : गुप्ता

मुकदमा निष्पादन का सहज माध्यम है लोक अदालत : गुप्ता दरभंगा. लोक अदालत मुकदमा के निष्पादन का एक सरल माध्यम है. इसका लाभ उठाकर सुलह योग्य मामले के पक्षकार अपने वाद को लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित करा सकते हैं. उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अवर न्यायाधीश प्रथम विनोद कुुमार गुप्ता ने […]
मुकदमा निष्पादन का सहज माध्यम है लोक अदालत : गुप्ता दरभंगा. लोक अदालत मुकदमा के निष्पादन का एक सरल माध्यम है. इसका लाभ उठाकर सुलह योग्य मामले के पक्षकार अपने वाद को लोक अदालत के माध्यम से निष्पादित करा सकते हैं. उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार सह अवर न्यायाधीश प्रथम विनोद कुुमार गुप्ता ने कही. उन्होंने बताया कि लोक अदालत के माध्यम से लोगों को सुलभ न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. श्री गुप्ता ने बताया कि 12 दिसंबर को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में शमनीय फौजदारी, उत्पाद, परिवहन, मैट्रिमोनियन, एनआइ एक्ट, नगर निगम, भूमि अधिग्रहण, यातयात चालान, श्रम विवाद, बिजली, राजस्व, मनरेगा, पानी, आयकर, बिक्रीकर, क्षतिपूर्ति, वाहन दुर्घटना दावा, भादवि की धारा 144 एवं 145 सहित अन्य वादों का निष्पादन किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










