दरभंगा में सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

Published at :08 Dec 2015 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
दरभंगा में सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत

दरभंंगा : बिहार के दरभंगा जिले के सीमरी थाना अंतर्गत कुंवरपट्टी के समीप कुहासे के कारण सड़क पर बने एक डिवाइडर को नहीं देख पाने के कारण आज एक मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर पलट गयी और उस पर सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर दिलनवाज अहमद ने […]

विज्ञापन

दरभंंगा : बिहार के दरभंगा जिले के सीमरी थाना अंतर्गत कुंवरपट्टी के समीप कुहासे के कारण सड़क पर बने एक डिवाइडर को नहीं देख पाने के कारण आज एक मोटरसाइकिल के असंतुलित होकर पलट गयी और उस पर सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

अनुमंडल पुलिस अधिकारी सदर दिलनवाज अहमद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 57 पर हुए इस हादसे में मरने वालों में मंजय ठाकुर 32 एवं खशबलाल यादव 30 शामिल हैं जो भड़वाड़ा के रहने वाले थे. ये लोग शाहपुर गांव में एक बारात में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टपार्टम के लिये दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन