दरभंगा: पिता-पुत्री को मारी गोली, भीड़ ने अपराधियों को पीट-पीट कर किया अधमरा

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में कादिराबाद बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने पिता-पुत्री को गोली मार दी. घटना के बाद से ही पुत्री की हालत नाजुक बनी हुई है. उधर, वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन अपराधियों को आक्रोशित लोगों ने पकड़ लिया और उन्हें पीट-पीट कर अधमरा कर […]
दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में कादिराबाद बस स्टैंड के पास सोमवार की सुबह बेखौफ अपराधियों ने पिता-पुत्री को गोली मार दी. घटना के बाद से ही पुत्री की हालत नाजुक बनी हुई है. उधर, वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तीन अपराधियों को आक्रोशित लोगों ने पकड़ लिया और उन्हें पीट-पीट कर अधमरा कर दिया. इनमें से एक अपराधी की हालत भी गंभीर बनी हुई है.
जानकारी के मुताबिक शहर के नीम पोखर इलाके के रहने वाले पिता व पुत्री को बस स्टैंड के पास अपराधियों ने गोली मार दी. दोनों को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही, घटना को अंजाम देकर भाग रहे तीनों अपराधी भीड़ के हत्थे चढ़ गये. आक्रोशित भीड़ ने तीनों की पिटाई कर उन्हें अधमरा कर दिया. घटना के बाद से ही डीएमसीएच में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




