दवा नहीं मिलने पर हंगामा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डीएमसीएच का हाल. नहीं मिल रहीं जीवन रक्षक दवाएं दरभंगा लगातार डीएमसीएच में जीवन रक्षक दवा नहीं मिलने से सोमवार को अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अधीक्षक डॉ. एसके मिश्र का घेरावकर जमकर हंगामा किया गया. हंगामा आधे घंटे तक हुआ. इसको लेकर इस दौरान कार्यालय का कामकाज ठप रहा. दैनिक कामकाज चरमरा गई. कार्यालय में […]
विज्ञापन
डीएमसीएच का हाल. नहीं मिल रहीं जीवन रक्षक दवाएं दरभंगा
लगातार डीएमसीएच में जीवन रक्षक दवा नहीं मिलने से सोमवार को अधीक्षक कार्यालय के समक्ष अधीक्षक डॉ. एसके मिश्र का घेरावकर जमकर हंगामा किया गया. हंगामा आधे घंटे तक हुआ.
इसको लेकर इस दौरान कार्यालय का कामकाज ठप रहा. दैनिक कामकाज चरमरा गई. कार्यालय में करीब 150 परिजनों का जमावड़ा था. तील रखने की जगह नहीं थी. गार्ड और अस्पताल अधीक्षक के निजी कर्मी भी इस भीड़ के सामने वेकाम दिखे.
यह दवा लेकर यहां पर परिजनों का हंगामा दूसरी बार है. परिजनों का कहना था कि एक सप्ताह के भीतर एक बार और सांप और कुत्ता काटने की दवा आपूर्ति का आश्वासन मिला था,
लेकिन वह आश्वासन जस का तस रह गया. जब मरीज की मौत हो जायेगी तब दवाओं की आपूर्ति होगी. यह कैसी व्यवस्था है. लोग इस बात पर डटे थे कि जबतक दवाओं की आपूर्ति नहीं होगी, वे लोग यहां से नही हटेंगे. काफी मानमनौल के बाद भीड़ के एक प्रतिनिधि चैंबर में गये. वार्ता में अस्पताल अधीक्षक ने परिजनों को दवाओं की आपूर्ति 48 घंटे के भीतर करने का आश्वासन दिया. तब जाकर परिजन शांत हुए .
परिजन राम नरेश साह का कहना था कि उनके मरीज को कुत्ता ने काट लिया था.उसे चार दिनों से दवा नहीं दी गई है. शम्भू यादव ने बताया कि उनके मरीज को एक सांप ने काट लिया था.अगर वह निजी दवा दुकान से एवीएस वायल नहीं लाते तो उनका मरीज बेमौत मर जाता. बाबू राम का कहना था कि गरीब तबके के लोग
कहां जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










