डीएमसी के निलंबित छात्रों की सूची जारी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा. डीएमसी के एंटी रैगिंग कमेटी के आदेश पर निलंबित 19 छात्रों की सूची मंगलवार को सूचनापट्ट पर चिपका दी गयी है. यह सूचना सभी छात्रों के पते पर भी भेजने की तैयारी है. जारी सूची में से तीन परीक्षार्थियों को मौखिक और क्लिनिकल परीक्षा से भी वंचित कर दिया गया है. शेष सेंटअप में […]
विज्ञापन
दरभंगा. डीएमसी के एंटी रैगिंग कमेटी के आदेश पर निलंबित 19 छात्रों की सूची मंगलवार को सूचनापट्ट पर चिपका दी गयी है. यह सूचना सभी छात्रों के पते पर भी भेजने की तैयारी है. जारी सूची में से तीन परीक्षार्थियों को मौखिक और क्लिनिकल परीक्षा से भी वंचित कर दिया गया है.
शेष सेंटअप में फेल छात्र शामिल हैं. प्राचार्य ने ऐसे छात्रों पर अनुशासनिक कार्रवाई की है. इसके एक सप्ताह पूर्व रैगिंग पर रोक के लिए प्राचार्य छात्रवास पहुंचे थे.
लौटने के बाद प्राचार्य के आवास पर छात्रों ने जमकर बबाल काटा था. ये सभी छात्र 2014 बैच के हैं. इसको लेकर रैगिंग करनेवाले छात्रों में हड़कंप मच गया है. इस कार्रवाई के साथ ही डीएमसी परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पुलिस प्रशासन ने प्राचार्य को सुरक्षा मुहैया कर दिया है. निलंबित छात्रों को छात्रवास खाली करने का आदेश दिया गया है.
इधर निलंबित छात्रों में शैलेंद्र कुमार, नरेश कुमार सुमन, आसिफ हुसैन, सुशील कुमार सहनी, अमित रंजन, अनिकेत कुमार, मुकेश कुमार, प्रेम राज, चंदन पाठक, बलराम यादव, केशव कुमार, नितिन आनंद, अभिषेक, चंदन कुमार, अभिषेक कुमार, राजीव रंजन, मो असरार, केशव कुमार और क्रांति गांधी शामिल हैं. प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा ने बताया कि आगे की जांच जारी है. उनके आवास और डीएमसी परिसर में सुरक्ष की पुष्टि की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










