नदी में डूबकर किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के सुलतानपुर पूरब गांव में मंगलवार की सुबह गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. ग्यारह वर्षीय मृतक गौरव कुमार अपने पिता ललन सिंह व माता कविता देवी का एकलौता पुत्र था. लोगों ने बताया कि अहले सुबह वह प्रतिदिन की भांति अन्य बच्चों के साथ भैंस को […]

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर. थाना क्षेत्र के सुलतानपुर पूरब गांव में मंगलवार की सुबह गंगा नदी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी. ग्यारह वर्षीय मृतक गौरव कुमार अपने पिता ललन सिंह व माता कविता देवी का एकलौता पुत्र था.

लोगों ने बताया कि अहले सुबह वह प्रतिदिन की भांति अन्य बच्चों के साथ भैंस को लेकर गंगा के ढाब में गया था. भैंस धोने के क्रम में वह गहरे में पानी चला गया और डूबकर मौत के गाल में समा गया. अन्य बच्चों ने उसके डूब जाने की खबर उसके परिजनों को पहुंचायी. देखते ही देखते ग्रामीणों का हुजूम घटनास्थल पर जमा हो गया.
ग्रामीणों के सहयोग से मृतक का लाश नदी से निकालने में कामयाबी मिली. दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष असगर इमाम, एएसआइ अशोक सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर लाश का अपने कब्जे किया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरा कराने से परिजनों के इंकार करने पर थानाध्यक्ष ने पंचनामा तैयार कर अंतिम संस्कार करने की अनुमति दे दी.
मृतक के परिजन ने लाश को उसके पिता व माता के आने तक सुरक्षित रखा. गौरतलब है कि उसके माता – पिता नासिक में किसी कंपनी में काम करते हैं. वहां से उनके आने पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जायेगी. मौके पर भाजपा नेता राजेश कुमार सिंह व राजकपूर सिंह, समाजसेवी भाई रणधीर आदि ने मृतक के परिवार को सांत्वना देते हुए मुआवजे की राशि की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन