पति नहीं मिला तो गर्भवती महिला को चाकू मारा

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा. :पति की हत्या की नीयत से आये अपराधियों ने पति की गैरमौजूदगी में गर्भवति महिला के ही पेट में चाकू घोंप दिया. महिला का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. उसके गर्भ में आठ माह का बच्चा पल रहा है. डाक्टरों ने बताया कि मरीज खतरे से बाहर है, लेकिन उसे विशेष निगरानी में […]

विज्ञापन

दरभंगा. :पति की हत्या की नीयत से आये अपराधियों ने पति की गैरमौजूदगी में गर्भवति महिला के ही पेट में चाकू घोंप दिया. महिला का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. उसके गर्भ में आठ माह का बच्चा पल रहा है. डाक्टरों ने बताया कि मरीज खतरे से बाहर है, लेकिन उसे विशेष निगरानी में रखा गया है.

इधर उसी गांव से मरीज के साथ आए सिया लाल यादव को लदनियां पुलिस की निशानदेही पर डीएमसीएच में बेंता ओपी के थानाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि लदनियां थाना की पुलिस ने पांच अपराधियों को धर दबोचा है.
परिजनों ने बताया कि तीन अपराधी रामदेव यादव के घर में घुस गये. अपराधी गर्भवती महिला के पति की खोज कर रहे थे. जबकि उसका पति रहिका गया हुआ था.
तब अपराधियों ने गर्भवती महिला के पेट में चाकू मार दिया. पेट के भीतरी अंग निकलते देख अपराधी वहां से भाग गये. बाद में ग्रामीणों की सहायता से महिला को डीएमसीएच लाया गया. घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन