25 लाख 58 हजार हुए मतदाता
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने किया अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दरभंगा : शेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद शुक्रवार को जिले की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. प्रकाशन के बाद अब दरभंगा जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 58 हजार 668 हो गयी है. इसमें पुरुष मतदाताओं की संखया 13 लाख 62 […]
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने किया अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन
दरभंगा : शेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद शुक्रवार को जिले की मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है. प्रकाशन के बाद अब दरभंगा जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 25 लाख 58 हजार 668 हो गयी है.
इसमें पुरुष मतदाताओं की संखया 13 लाख 62 हजार 261 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 11 लाख 96 हजार 359 है. थर्ड जेंडर की संख्या 48 है. वर्त्तमान में सेक्स अनुपात 878 का है. पूर्व में यह 873 था.कुल 31 हजार 855 पुरुष मतदाताओं का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ था, जिसमें से 26 हजार 898 का नाम निर्वाचक सूची में जोड़ा गया. इसी प्रकार कुल 33 हजार 611 महिला मतदाताओं का आवेदन प्राप्त हुआ जिसमें जांचोपरांत कुल 30 हजार 697 महिला मतदाताओं का नाम जोड़ा गया.
16996 वोटरों का नाम हुआ डिलीट
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कुमार रवि के मुताबिक फॉर्म 7 में दावा के लिए कुल 8365 पुरुष मतदाताओं का आवेदन पत्र प्राप्त हुआ. जिसमें 6950 को सही पाया गया. जबकि फॉर्म 7 में दावा के लिए 7054 महिला मतदाताओं ने आवेदन दिया था. जिसमें 5828 दावा को सही पाया गया. कुल 16 हजार 996 मतदाताओं का नाम विभिन्न कारणों से हटाया गया. जिसमें पुरुष मतदाताओं की सख्ंया 9281 तथा महिला मतदाता 7715 थीं. कुल 10 हजार 228 मतदाताओं का नाम डुप्लीकेट के वजह से हटाया गया. इस प्रकार पूर्व के मतदाता सूची में कुल 57 हजार 601 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया. कुल 1़59 प्रतिशत मतदाताओं का नाम बढ़ा है. इसमें 18 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 30 हजार 401 है, जबकि 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 56 हजार 571 है.
निर्वाचन की तैयारी को ले वीडियो कॉन्फ्रे ंसिंग
दरभंगा : ख्य निर्वाचन अधिकारी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची के प्रकाशन के बावत जानकारी ली. मतदान केंद्रों की व्यवस्था, पहुंच पथ, रैंप निर्माण, पेयजल की व्यवस्था के बावत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कुमार रवि ने जानकारी दी.
वहीं दूसरी वीडियो कांफ्रेंसिंग शुक्रवार की शाम विद्यालय में शौचालय निर्माण को लेकर की गयी. भारत स्वच्छता मिशन के अधिकारी द्वारा विद्यालय में निर्माण कराये गये शौचालयों का ब्योरा लिया. डीएम कुमार रवि ने बताया कि अधिकांश विद्यालयों के निर्माणाधीन शौचालय जल्द पूरा हो जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










