आपदा प्रबंधन के गुर सीखेंगे युवा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
दरभंगा. शहर के सभी वार्डो में दो दर्जन युवकों को एनडीआरएफ का प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि प्राकृतिक आपदा के मौके पर इन प्रशिक्षित वोलेंटियरों की मदद से आमजनको सहयोग किया जा सके. इसके तहत शहर के करीब 700 युवा प्रशिक्षित होंगे. डॉन बास्को स्कूल में चला मॉकड्रिल राष्ट्रीय स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत बुधवार को […]
विज्ञापन
दरभंगा. शहर के सभी वार्डो में दो दर्जन युवकों को एनडीआरएफ का प्रशिक्षण दिया जायेगा, ताकि प्राकृतिक आपदा के मौके पर इन प्रशिक्षित वोलेंटियरों की मदद से आमजनको सहयोग किया जा सके. इसके तहत शहर के करीब 700 युवा प्रशिक्षित होंगे.
डॉन बास्को स्कूल में चला मॉकड्रिल
राष्ट्रीय स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत बुधवार को डॉन बास्को स्कूल में एनडीआरएफ की टीम ने मॉकड्रिल के माध्यम से भूकंप से बचने के तरीके के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी. यह कार्यक्रम जूनियर रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किया गया.
राहत कार्य की दी गयी जानकारी
बच्चों को आपदा के वक्त अलग-अलग टीम बनाकर कैसे राहत कार्य चलाया जाता है, इसके बारे में एनडीआरएफ की टीम ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी. घायल व्यक्तियों को दी जानेवाली प्राथमिक उपचार के तरीकों को भी छात्र-छात्राओं को बताकर उनलोगों से इसका अभ्यास भी कराया गया. एनडीआरएफ के टीम कमांडर कमलेश कुमार एवं उनके टीम के सदस्यों के अलावा रेडक्रॉस के सचिव मनमोहन सरावगी, प्राचार्य मो. आबदी भी थे.
हराही तालाब में मिला मोटरवोट का प्रशिक्षण
दूसरी ओर वार्ड 21 के एक दर्जन प्रशिक्षित एवं एक दर्जन नये युवाओं को आज पॉलिटेक्निक एवं हराही तालाब में मोटरवोट चलाने का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान वोलेंटियरों को मोटरवोट को चलाने एवं विभिन्न तकनीकों की जानकारी दी गयी. 23 जुलाई को राष्ट्रीय स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम के तहत जेसस एंड मैरी एकेडमी में चलाया जाएगा. सभी 48 वार्डो में एनडीआरएफ की टीम को प्रशिक्षण देने के लिए नगर निगम में सूची तैयार की जा रही है. नगर आयुक्त महेंद्र कुमार ने इसकी पुष्टि की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










