गृहरक्षक अभ्यर्थी का अनशन 24 से
दरभंगा : शारीरिक दक्षता उत्तीर्ण बहाली से वंचित 71 गृह रक्षक अभ्यर्थी 24 जुलाई से अनशन करेंेगे. इस आशय की सूचना संयुक्त रुप से अभ्यर्थी ने जिला पदाधिकारी सह चयन समिति के अध्यक्ष को सौंपा है. चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि गत चार माह से प्रतीक्षा मंे हैं तथा गत 27 मई को तीन […]
दरभंगा : शारीरिक दक्षता उत्तीर्ण बहाली से वंचित 71 गृह रक्षक अभ्यर्थी 24 जुलाई से अनशन करेंेगे. इस आशय की सूचना संयुक्त रुप से अभ्यर्थी ने जिला पदाधिकारी सह चयन समिति के अध्यक्ष को सौंपा है. चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि गत चार माह से प्रतीक्षा मंे हैं तथा गत 27 मई को तीन दिवसीय अनशन के बाद एक माह के अंदर बहाली का आश्वासन दिया गया था. इसके बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. गृहरक्षक अभ्यर्थी संघ ने ज्ञापन में कहा है कि इसके 280 पद सृजित हैं जिसका समायोजन इन पदों पर किया जा सकता है. संघ ने संपूर्ण बहाली प्रक्रिया की जांच की भी मांग की है. संघ के भारतेंदु झा, हरेराम पासवान, अजय पासवान आदि के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










