भाइचारे के माहौल में ईद मनाने का फैसला
बिरौल: थाना परिसर में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान मौजूद सदस्यों से आपसी भाईचारे के बीच रमजान पर्व खुशी पूर्वक मनाने को कहा गया. साथ ही थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है. […]
बिरौल: थाना परिसर में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जितेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ईद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान मौजूद सदस्यों से आपसी भाईचारे के बीच रमजान पर्व खुशी पूर्वक मनाने को कहा गया. साथ ही थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि पुलिस असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है. ऐसे असामाजिक तत्वों को पहचान कर तुरंत इसके विरुद्ध कार्रवाई करेगी. मौके पर राज कुमार अग्रवाल, राम विलास भारती, उमांशकर टेकरीवाल, कैलाश चौधरी, पूर्व मुखिया रामनाथ झा सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










