पेज वन के लिए .....भाजपा ने जनता को दिया धोखा : करात

Updated:
विज्ञापन

सरकार में आते ही भूल गये सभी वायदेफोटो संख्या- 13परिचय- सम्मेलन को संबोधित करती वृंदा करात. बहादुरपुर , दरभंगा: माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद वृंदा करात ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनता को धोखा दिया है. दिल्ली की कुरसी हथियाने के बाद चुनाव पूर्व किये सभी वायदे भूला दिये […]

विज्ञापन

सरकार में आते ही भूल गये सभी वायदेफोटो संख्या- 13परिचय- सम्मेलन को संबोधित करती वृंदा करात. बहादुरपुर , दरभंगा: माकपा की पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व सांसद वृंदा करात ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने जनता को धोखा दिया है. दिल्ली की कुरसी हथियाने के बाद चुनाव पूर्व किये सभी वायदे भूला दिये गये. देश की जनता ने कांग्रेस व संप्रग सरकार से त्रस्त होकर ही नरेंद्र मोदी को मत दिया था, लेकिन अब सभी खुद को ठगे महसूस कर रहे हैं. बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय पर गुरुवार को किसान-मजदूर सम्मेलन में बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व श्री मोदी ने कहा था कि वे खुद गरीब घर से आते हैं. गरीबी को उन्होंने जिया है. गरीब जनता ने इस बात पर एतबार करते हुए उन्हें वोट दिया. गरीबों को लगा कि गरीब का बेटा उनके दर्द को ज्यादा समझेगा. उनकी समस्याओं को समाप्त करेगा. लेकिन यह सब छलावा साबित हुआ. लाल झंडा हमेशा से संघर्ष करता रहा है. आगे भी यह संघर्ष कें रास्ते पर ही बढ़ेगा. बिहार के गरीब-मजदूर दो जून की रोटी के लिए पलायन कर रहे हैं. इसकी जवाबदेही केंद्र की सरकार की है. केंद्र ने मनरेगा के बजट को घटा दिया है. इसके माध्यम से निर्धनों को रोजगार मिला करता था. राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार विकास के लिए कुछ नहीं कर रहे. महज अपनी कुरसी बचाने के ख्याल से बड़े-बड़े पोस्टर लगवा रहे हैं. जनता आने वाले चुनाव में केंद्र व राज्य की मौजूदा सरकार को सबक सिखायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन