चंडी महायज्ञ को निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

Published at :20 Apr 2015 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
चंडी महायज्ञ को निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

/रफोटो संख्या- 27परिचय- कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं .बहादुरपुर. प्रखंड क्षेत्र के मेकनावेदा पंचायत के कपछाही गांव में श्री श्री 108 महाचंडी यज्ञ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. कपछाही मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध होकर कुंवारी कन्याओं ने जीवछ […]

विज्ञापन

/रफोटो संख्या- 27परिचय- कलश शोभा यात्रा में शामिल कुंवारी कन्याएं .बहादुरपुर. प्रखंड क्षेत्र के मेकनावेदा पंचायत के कपछाही गांव में श्री श्री 108 महाचंडी यज्ञ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में 501 कुंवारी कन्याओं ने हिस्सा लिया. कपछाही मंदिर प्रांगण में कतारबद्ध होकर कुंवारी कन्याओं ने जीवछ नदी पहुंच वहां नदी से जल भरकर डगरशाम, देकली, नारबंाध, मेकना गांव होते हुए पुन: मंदिर परिसर में पहुंची. महाचंडी यज्ञ के आयोजक अमरेश झा उर्फ फलाहारी बाबा के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा में कुंवारी कन्याओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया. स्थानीय ग्रामीण शिवनारायण यादव ने बताया कि मंगलवार से विधिवत महाचंडी महायज्ञ की शुरुआत की जायेगी. वहीं दोपहर में सभी 501 कुंवारी कन्याओं को शोभित यादव ने प्रसाद वितरण किया. कलश शोभा यात्रा में राजेश्वर यादव, ओपी यादव, बबलू कुमार सहित ग्रामीण देखरेख में लगे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन