बिहार के दरभंगा में 19 एकड़ सरकारी जमीन की लूट, बांस फीता डोरी लेकर घेर रहे, डीएम ने जारी किया सख्त आदेश

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 20 Feb 2025 5:18 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Animal Husbandry Department land looted: बिहार के दरभंगा जिले में लोगों ने पशुपालन विभाग की जमीन पर कब्जा कर लिया. डीएम ने जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है.

विज्ञापन

Animal Husbandry Department land looted: बिहार में आए दिन अजब-गजब कारनामे होते रहते हैं. अब दरभंगा में एक सरकारी जमीन की लूटपाट की घटना सुर्खियों में है. यहां पशुपालन विभाग के 19 एकड़ जमीन को जमीन कारोबारी के इशारे पर स्थानीय लोगों ने लूट लिया. दरभंगा जिला के लक्ष्मीसागर मुहल्ले में 1973 से 19 एकड़ जमीन में पशुपालन विभाग का कार्यालय चल रहा है. वर्तमान में पशुपालन विभाग की तीन एकड़ जमीन में सुधा दूध का डेयरी फार्म चलता है. सात एकड़ जमीन पशुपालन विभाग का तालाब है. दो एकड़ जमीन पर बिजली विभाग सब स्टेशन और पम्प हाउस संचालित हो रहा है. शेष जमीन पर पशुपालन विभाग का कार्यालय और खाली जमीन है.

पशुपालन पदाधिकारी ने क्या बताया

पशुपालन पदाधिकारी इंतखाब आलम ने बताया कि यहां के चिकित्सक अरुण कुमार द्वारा सूचना मिली की पशुपालन विभाग के चारों तरफ खाली जमीन को असामाजिक तत्वों के लोग के द्वारा कब्जा किया जा रहा है. हमने तुरंत डायल 112 व वरीय अधिकारी को शिकायत किया. जिसके बाद संज्ञान लेते हुए एसडीओ, सीओ डीसीएलआर ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया. हमलोगों ने इसकी लिखित शिकायत विश्वविद्यालय थाना में दर्ज करवाया है.

बचपन से ही क्रिकेट खेल रहे हैं

स्थानीय अमित कुमार साह ने बताया की यह जमीन पशुपालन विभाग की जमीन है। बचपन से ही हमलोग इस जमीन पर क्रिकेट खेलते आए हैं. पता चला कि पशुपालन विभाग की जमीन की लूटी हो रही है. यही देखने यहां आये तो, देख रहे है कि बहुत सारे महिला बच्चा लड़का बांस फीता डोरी लेकर जमीन को घेर रहे है.

डीएम बोले- कार्रवाई होगी

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि यह मामला पूर्णतः गलत है. अगर कोई सरकारी जमीन कब्जा करेंगे तो कानून अपने हिसाब से जो प्रावधान है वैसी कारवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जो लोग दोषी पाएंगे उन पर उचित कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Crime: छात्र अटल पांडेय हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो और अभियुक्तों को मिली उम्रकैद की सजा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन