नामांकन के लिए 132929 छात्र-छात्राओं ने कराया पंजीयन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 May 2024 11:22 PM
लनामिवि के 43 अंगीभूत व 35 संबद्ध कालेजों के 37 विषयों में तीन लाख पांच हजार 449 सीटों पर चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए औसतन प्रतिदिन 6647 छात्र- छात्रा आवेदन के लिये पंजीयन करा रहे हैं. ऑनलाइन
दरभंगा. लनामिवि के 43 अंगीभूत व 35 संबद्ध कालेजों के 37 विषयों में तीन लाख पांच हजार 449 सीटों पर चार वर्षीय स्नातक प्रथम सेमेस्टर सत्र 2024-28 में नामांकन के लिए औसतन प्रतिदिन 6647 छात्र- छात्रा आवेदन के लिये पंजीयन करा रहे हैं. ऑनलाइन आवेदन 20 अप्रैल से लिया जा रहा है. बुधवार को खबर लिखे जाने तक 132929 छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीयन करा लिया है. इसमें से 115953 छात्र छात्राओं ने आवेदन भरने की प्रक्रिया पूरी कर ली है. वहीं 113761 छात्र छात्राओं ने शुल्क सहित आवेदन कर लिया है. यह जानकारी डीएसडब्ल्यू प्रो. विजय कुमार यादव ने दी है. प्रो. विजय ने बताया कि जिस आवेदन प्राप्त हो रहा है, उसके उम्मीद है कि इस सत्र में आवेदकों की संख्या दो लाख से अधिक होगी. आवेदन 29 मई तक स्वीकार किया जायेगा. 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 एवं 31 मई को भी आवेदन लिया जाएगा. आवेदक अधिकतम दो जिले एवं पांच कालेजों के नामों का चयन कर सकते हैं. पहली जून को अस्थायी चयन सूची प्रकाशित होगी. दो एवं तीन जून तक आवेदक किसी भी तरह के सुधार के लिए आवेदन कर सकेंगे. पहली चयन सूची सात जून को प्रकाशित होगी. प्रथम चयन सूची के आधार पर आवंटित कॉलेजो में छात्रों की काउंसेलिंग एवं नामांकन 11 से 20 जून तक होगा. कॉलेजों को नामांकन से संबंधित अद्यतन आंकड़ों की प्रवृष्टि डैश बोर्ड पर 21 से 24 जून तक होगी. दूसरी चयन सूची 27 जून को प्रकाशित होगी. इसके आधार पर पहली से पांच जुलाई तक चयनित छात्र छात्राओं का नामांकन हो सकेगा. कालेजों को नामांकित छात्रों के आंकड़ों की प्रवृष्टि डैश बोर्ड पर आठ जुलाई तक कर लेनी होगी. नामांकित छात्रों की कक्षा नौ जुलाई से आरंभ हो जाएगी. निर्बाध रूप से नामांकन सुनिश्चित कराने के लिए विवि ने चारों जिले में अलग अलग नोडल पदाधिकारी नियुक्त किये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










