DMCH का कारनामा : बच्चे का टूटा बायां हाथ, डॉक्टरों ने कर दिया दायें हाथ का प्लास्टर

दरभंगा : जिले के वसुवारा थाना क्षेत्र के गोदाइपट्टी गांव निवासी शाहजहां के पुत्र फैजान के इलाज में उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घोर लापरवाही सामने आयी है. बताया जाता है कि फैजान का बायां हाथ टूट गया था, जबकि प्लास्टर दायें हाथ में कर दिया गया. जानकारी […]
दरभंगा : जिले के वसुवारा थाना क्षेत्र के गोदाइपट्टी गांव निवासी शाहजहां के पुत्र फैजान के इलाज में उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घोर लापरवाही सामने आयी है. बताया जाता है कि फैजान का बायां हाथ टूट गया था, जबकि प्लास्टर दायें हाथ में कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार, उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में दरभंगा जिले के वसुवारा थाना क्षेत्र के गोदाइपट्टी गांव निवासी शाहजहां के पुत्र फैजान सोमवार को हाथ टूटने पर इलाज के लिए आया. फैजान का बायां हाथ टूट गया था. इलाज के लिए जब वह डीएमसीएच के ऑर्थो विभाग में आया तो, यहां डॉक्टरों ने फैजान के बायें हाथ के बदले दायें हाथ में प्लास्टर कर दिया. परिजनों ने जब इसकी शिकायत करनी चाही, तो उन्हें धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया. परिजनों का आरोप है कि दवा एवं रुई अस्पताल में रहते हुए भी बाहर से खरीद कर लाने को कहा गया. परिजनों ने मंगलवार को इसकी शिकायत डीएमसीएच अधीक्षक से की. अधीक्षक डॉ आरआर प्रसाद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आर्थो विभागाध्यक्ष डॉ लाल जी चौधरी से स्पष्टीकरण की मांग की है. साथ ही कहा है कि दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




