दरभंगा में कार्यक्रम के दौरान टूटा मंच, बाल-बाल बचे कीर्ति आजाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Feb 2019 10:49 PM
दरभंगा : भाजपा का दामन छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए दरभंगा के सांसद कीर्ति आजादमंगलवारको बाल-बाल बच गये. दरअसल, बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में भाजपा से कांग्रेस में आये सांसद कीर्ति आजाद के सम्मान समारोह के दौरान मंगलवार को मंच भरभरा कर गिर गया. उस समय मंच पर सांसद कीर्ति […]
दरभंगा : भाजपा का दामन छोड़कर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए दरभंगा के सांसद कीर्ति आजादमंगलवारको बाल-बाल बच गये. दरअसल, बलभद्रपुर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में भाजपा से कांग्रेस में आये सांसद कीर्ति आजाद के सम्मान समारोह के दौरान मंगलवार को मंच भरभरा कर गिर गया. उस समय मंच पर सांसद कीर्ति आजाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, कांग्रेस नेत्री पूनम झा आजाद आदि मौजूद थे. मंच गिरने से कई लोगों को हल्की चोट आयी.
मंच करीब ढ़ाई फुट ऊंचा था. बताया जा रहा है कि कीर्ति आजाद को सम्मानित करने के दौरान काफी संख्या में समर्थकों की भीड़ के मंच पर जमा हो जाने से यह हादसा हुआ. वहीं, बलभद्रपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के मौके पर कीर्ति झा आजाद नेकहा, सुबह का भूला शाम में घर आ जाए, तो उसे भूला नहीं कहते हैं. घर वापसी से काफी खुशी महसूस हो रही है. पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नागेंद्र झा की आत्मा इस दफ्तर में मुझे देख कर काफी संतोष कर रही होगी.
सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि वे बिना शर्त कांग्रेस में आए हैं. अगर पार्टी लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाती है, तो कीर्ति सेना एवं इसके नायक अपार बहुमत से पार्टी के हाथों को मजबूत करेगा. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि सांसद एवं उनके समर्थकों के आने से पार्टी काफी मजबूत हुई है. डॉ झा ने कहा कि श्री आजाद बिना शर्त कांग्रेस में योगदान किये हैं. आगे उम्मीदवारी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष प्रस्ताव रखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










