महाराणा प्रताप की मनायी जयंती
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 May 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : महाराणा प्रताप की 478वीं जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम हुए. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने न्यू बलभद्रपुर स्थित कार्यालय में महाराणा प्रताप की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया. वहीं बंगाली टोला स्थित महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज भवन का उद्घाटन विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने किया, […]
विज्ञापन
दरभंगा : महाराणा प्रताप की 478वीं जयंती पर शहर में कई कार्यक्रम हुए. अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने न्यू बलभद्रपुर स्थित कार्यालय में महाराणा प्रताप की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया. वहीं बंगाली टोला स्थित महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज भवन का उद्घाटन विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने किया, जबकि भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने कांग्रेस कार्यालय एवं विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया.
क्षत्रिय महासभा ने तसवीर पर किया माल्यार्पण : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने कार्यालय में महाराणा प्रताप की तसवीर पर पुष्पांजलि अर्पित किया. पुष्प अर्पित करने वालों में प्रदेश मंत्री डॉ सुनील कुमार सिंह, प्रो. वीरेंद्र कुमार सिंह, प्रो. हेमेंद्र नारायण सिंह, राम विलास सिंह, जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष नवनीत सिंह उर्फ बिजली सिंह, जिला महामंत्री ओम प्रकाश सिंह, आलोक रंजन सिंह, विजय सिंह, ब्रह्मानंद सिंह, अरूण सिंह, राजेश राज सिंह आदि शामिल थे.
कॉलेज भवन का किया उद्घाटन
बंगाली टोला स्थित महाराणा प्रताप कॉलेज पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर लनामिवि के कुलपति प्रो. एसके सिंह ने किया. उन्होंने उद्घाटन उद्बोधन में कॉलेज को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. मुख्य अतिथि हायाघाट विधायक अमरनाथ गामी ने समाज को आगे बढ़कर एकता एवं सामाजिक संतुलन बनाये रखने की अपील की. उन्होंने कॉलेज में पुस्तकालय का आधुनिकीकरण का आश्वासन दिया. विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद सुनील कुमार सिंह ने महाविद्यालय में दो कमरा निर्माण का उद्घाटन किया तथा आगे भी सहयोग का आश्वासन दिया. सभा की अध्यक्षता महाविद्यालय अध्यक्ष कर्नल एसके सिंह ने की. डॉ मुरारी मोहन झा, पूर्व नगर पार्षद रीता सिंह ने भी विचार व्यक्त किया.
छात्र संगठन ने मनाया स्वाभिमान दिवस : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने जिला कांग्रेस कार्यालय एवं भौतिकी विभाग में महाराणा प्रताप की जयंती राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय प्रभारी रौनक सिंह एवं सोनू कुमार ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




