संस्कृत विवि में उपशास्त्री की परीक्षा सात से

दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय में उपशास्त्री की परीक्षा सात मई से शुरू होगी. परीक्षा का आयोजन 11 तक होगा. वहीं शास्त्री तीनों खंडों की परीक्षा 12 से 22 मई तक होगी. सभी परीक्षाएं दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे […]
दरभंगा : संस्कृत विश्वविद्यालय में उपशास्त्री की परीक्षा सात मई से शुरू होगी. परीक्षा का आयोजन 11 तक होगा. वहीं शास्त्री तीनों खंडों की परीक्षा 12 से 22 मई तक होगी. सभी परीक्षाएं दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी. पीआरओ निशिकांत ने बताया कि सोमवार सात मई को उपशास्त्री अनिवार्य प्रथम पत्र व द्वितीय पत्र, आठ को तृतीय व चतुर्थ पत्र आंशिक सहित,
नौ को पंचम व षष्ठ पत्र आंशिक सहित, 10 को सप्तम व अष्टम पत्र आंशिक सहित व 11 को नवम व दशम पत्रों को परीक्षा होगी. वहीं 12 मई को संबंधित केंद्रों पर ही व्यवहारिक परीक्षा प्रथम पाली में ली जायेगी. प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ तेजनारायण झा ने बताया कि परीक्षा आयोजन को लेकर प्रदेशभर में कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




