डीएमसीएच के डॉक्टर की तलाश में छापेमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Mar 2018 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

दरभंगा : दिल्ली से आयी क्राइम ब्रांच की टीम दो दिनों से डीएमसीएच में छापेमारी कर रही है. इससे कर्मियों एवं चिकित्सकों के बीच हरकंप मचा है. मामला 2016 में मेडिकल पीजी में नामांकन एवं रैंक में अनियमितता का है. जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को यहां पहुंची थी. टीम निश्चेतना विभाग […]
विज्ञापन
दरभंगा : दिल्ली से आयी क्राइम ब्रांच की टीम दो दिनों से डीएमसीएच में छापेमारी कर रही है. इससे कर्मियों एवं चिकित्सकों के बीच हरकंप मचा है. मामला 2016 में मेडिकल पीजी में नामांकन एवं रैंक में अनियमितता का है. जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार को यहां पहुंची थी.
टीम निश्चेतना विभाग में डॉ नीतीश कुमार को गिरफ्तार करने पहुंची है. चिकित्सक फरार बताये जा रहे हैं. जानकारी के अनुसार विभाग में चिकित्स के नहीं मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है. साल 2016 में बिहार में मेडिकल पीजी नामांकन मामले में अनियमितता को लेकर डीएमसीएच के निश्चेतना विभाग के चिकित्सक डॉ नितीश कुमार के विरुद्ध दो फरवरी को सम्मन जारी किया गया था. सम्मन में चिकित्सक को दिल्ली क्राइम ब्रांच में हाजिर होने का आदेश दिया गया था.
चिकित्सक डॉ कुमार हाजिर नहीं हुए. सम्मन मिलने के बाद से ही डॉ कुमार फरार चल रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने चिकित्सक के खिलाफ 14 फरवरी को वारंट जारी किया है. क्राइम ब्रांच की टीम बुधवार
डीएमसीएच के डॉक्टर
एवं गुरुवार को डॉ कुमार की गिरफ्तारी के लिए करीब 12 बजे डीएमसी कार्यालय पहुंची. प्राचार्य डॉ आरके सिन्हा से इस संबंध में पूछताछ के बाद टीम निश्चेतना विभाग पहुंची. वहां विभागाध्यक्ष डॉ श्रीनिवास राय से विभाग से अनुपस्थित चल रहे डॉ नितीश कुमार के बारे में पूछताछ की गयी. जांच टीम ने रजिस्टर एवं अन्य कागजातों को खंगाला व फरार चिकित्सक के बारे में पूछताछ की. बताया जाता है कि कुछ दिनों से चिकित्सक डॉ कुमार अनुपस्थित चल रहे हैं. बुधवार को पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम में पांच सदस्य थे. वहीं गुरुवार को आयी टीम में दो सदस्य थे.
निश्चेतना विभाग के चिकित्सक डॉ नीतीश कुमार को तलाश रही टीम
छापेमारी से डीएमसीएच में हड़कंप
मामला 2016 में पीजी नामांकन में अनियमितता का
विभाग से फरार चल रहे हैं चिकित्सक डॉ कुमार
हाजिर नहीं होने पर 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया था वारंट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




