बिहार : दरभंगा NH-57 पर भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत

दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के नेशनल हाइवे 57 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. घटना शुक्रवार के देर रात की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया. […]
दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के नेशनल हाइवे 57 पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी है. घटना शुक्रवार के देर रात की बतायी जा रही है. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने बाइक पर सवार तीन युवकों को कुचल दिया. उसके बाद नाराज स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे को जाम कर दिया है. नेशनल हाइवे पर लंबा जाम लग गया है और राज्य के अन्य भागों में जाने वाले यात्रियों से भरी बसें नेशनल हाइवे पर फंसी हुई है. लोग ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी के साथ पीड़ित युवकों के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक यह घटना ट्रक और बाइक की आमने-सामने की टक्कर की वजह से हुई है. थाना प्रभारी राजन कुमार ने बताया कि घटना कल रात सिमरी थाना अंतर्गत बिठौली चौक के पास हुई. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गयी. एक व्यक्ति की अस्पताल में मौत हो गयी. थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक मुजफ्फरपुर जिले के डुमरामा गांव के निवासी थे.शव को अंत्यपरीक्षण के लिए दरभंगा चिकित्सा कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया.
यह भी पढ़ें-
पटना : बाढ़ इलाके में बस पलटने से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










