पॉलिटेक्निक कॉलेज में तोड़फोड़

Published at :17 Jan 2018 5:52 AM (IST)
विज्ञापन
पॉलिटेक्निक कॉलेज में तोड़फोड़

दरभंगा : कादिराबाद स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग के प्रथम सत्र के छात्रों ने जमकर हंगामा किया. कॉलेज प्रशासन पर परीक्षा में शामिल छात्राओं के साथ चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कॉलेज में लगे शीशा, एसी, बिजली का पोल, गार्ड की साइकिल आदि को तोड़ दिया. […]

विज्ञापन

दरभंगा : कादिराबाद स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में मंगलवार को दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजिनियरिंग के प्रथम सत्र के छात्रों ने जमकर हंगामा किया. कॉलेज प्रशासन पर परीक्षा में शामिल छात्राओं के साथ चेकिंग के नाम पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए कॉलेज में लगे शीशा, एसी, बिजली का पोल, गार्ड की साइकिल आदि को तोड़ दिया. उपद्रव के कारण कॉलेज कर्मी दुबक गये. पुलिस के पहुंचने पर छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया. सूचना पर सदर एसडीओ डॉ गजेंद्र प्रसाद व एएसपी दिलनवाज अहमद दंगा नियंत्रण दस्ता व पुलिस बल के साथ पहुंचे.

पॉलिटेक्निक कॉलेज में
छात्रों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी. इस दौरान पुलिस ने चार छात्रों को गिरफ्तार किया. कॉलेज प्रशासन की ओर से चार छात्रों को नामजद व 150 अज्ञात छात्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
बताया जाता है कि पॉलिटेक्निक कॉलेज में दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रथम सत्र के परीक्षा का सेंटर था. प्रवेश के दौरान छात्र-छात्राओं की चेकिंग की जा रही थी. बताया जाता है कि परीक्षार्थियों के पास चिट-पुरजे व मोबाइल आदि थे. चेकिंग के दौरान चिट-पुरजा व मोबाइल लेने का छात्रों ने विरोध किया. परीक्षा के दौरान भी कड़ाई की जा रही थी. इसी को लेकर कुछ छात्रों ने छात्राओं के साथ चेकिंग के दौरान दुर्व्यवहार का अरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया.
देखते ही देखते परीक्षार्थी उग्र हो उठे. इसके बाद तोड़फोड़ शुरू कर दी. इधर, कालेज प्रशासन का कहना है कि प्रथम सत्र में तृतीय समेस्टर के छात्र परीक्षा के दौरान नकल कर रहे थे. व्हाटस एप पर सवालों का जवाब दे रहे थे. उनको रोकने पर छात्रों ने हंगामा व तोड़फोड़ शुरू कर दी. वहीं, प्रथम पाली में परीक्षा दे रहे तृतीय वर्ष के छात्र भी शामिल हो गये.
इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों ने किया हंगामा
तोड़फोड़ करने वाले परीक्षार्थियों को चिह्नित किया जा रहा है. तोड़फोड़ के कारणों का पता करने के लिए जांच का आदेश दिया गया है. पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है. उपद्रव करनेवाले छात्रों को बख्शा नहीं जायेगा.
दिलनवाज अहमद, एएसपी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन