मौसम में सुधार के अभी आसार नहीं, रहेगी ठंड

दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर द्वारा 20 जनवरी तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो-तीन दिनों तक देर सुबह तक कोल्ड-डे की स्थिति बने रहेगी. हालांकि, दोपहर के समय सूर्य की रोशनी मिलने तथा आसमान साफ […]
दरभंगा : ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग, डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, समस्तीपुर द्वारा 20 जनवरी तक के लिए जारी मध्यावधि मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले दो-तीन दिनों तक देर सुबह तक कोल्ड-डे की स्थिति बने रहेगी. हालांकि, दोपहर के समय सूर्य की रोशनी मिलने तथा आसमान साफ होने का अनुमान है.
दो-तीन दिनों के बाद मौसम में सुधार हो सकता है. पूर्वानुमान की अवधि में दिन के तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है. आमतौर पर सुबह में हल्का से मध्यम कुहासा छा सकता है. इस अवधि में अधिकतम तापमान के 16 से 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान सात से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. औसतन तीन से पांच किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है. नोडल पदाधिकारी ए़ सत्तार ने बताया कि मंगलवार का अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




