चंदन की हत्या की खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम

दरभंगा : बोलेरो लूट के क्रम में अपराधियों द्वारा चंदन की मुजफ्फरपुर में हत्या कर दिये जाने की सूचना मिलते ही बेला स्थित घर में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह मुहल्लेवासियों की भीड़ चंदन के घर पर उमड़ पड़ी. मृतक के घर का दृश्य देखकर लोगों का भी कलेजा […]
दरभंगा : बोलेरो लूट के क्रम में अपराधियों द्वारा चंदन की मुजफ्फरपुर में हत्या कर दिये जाने की सूचना मिलते ही बेला स्थित घर में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार की सुबह मुहल्लेवासियों की भीड़ चंदन के घर पर उमड़ पड़ी. मृतक के घर का दृश्य देखकर लोगों का भी कलेजा फट रहा था. बूढ़ी मां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था. बेटे की याद में वह चित्कार मारकर रो रही थी. उसकी आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा था. रह रहकर वह बेहोश हो जा रही थी.
बेटे का बारबार नाम लेकर कह रही थी कि कमउवा पूत चल गेल हो बाप. अब हमरा सबके के देखतै. घर के बाहर सड़क किनारे बूढ़े पिता एवं दोनों बहन पर लग रहा था जैसे विपत्ति का पहाड़ ही टूट गया हो. बाप-बेटी के हृदय विदारक क्रंदन से ढ़ाढस बंधाने वाले लोग भी विचलित हो रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




