यात्री के वेश में आये अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

दरभंगा : दरभंगा जंक्शन पर सवार के वेश में बोलेरो भाड़ा पर लेकर लूटने की विगत छह महीने के भीतर यह दूसरी घटना है. करीब छह महीने पहले भी अपराधियों ने दरभंगा जंक्शन से गाड़ी भाड़ा पर लिया था. भाड़ा पर लेने के बाद सवार के वेश में अपराधियों ने सिमरी थाना क्षेत्र के न्यू […]
दरभंगा : दरभंगा जंक्शन पर सवार के वेश में बोलेरो भाड़ा पर लेकर लूटने की विगत छह महीने के भीतर यह दूसरी घटना है. करीब छह महीने पहले भी अपराधियों ने दरभंगा जंक्शन से गाड़ी भाड़ा पर लिया था. भाड़ा पर लेने के बाद सवार के वेश में अपराधियों ने सिमरी थाना क्षेत्र के न्यू बाइपास सड़क पर चालक की हत्या कर गाड़ी लूट ली थी. पुलिस इस मामले को अभी सुलझा भी नहीं पायी थी, कि बीती रात एक बार फिर से एक महिला व दो युवक दरभंगा जंक्शन से बोलेरो भाड़ा पर लिया और मुजफ्फरपुर में गाड़ी के मालिक चंदन की हत्या कर वाहन लेकर फरार हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




