अगवा सात साल बाद दो बच्चे के साथ यूपी से िमली

Published at :11 Jan 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
अगवा सात साल बाद दो बच्चे के साथ यूपी से िमली

दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेता से सात साल पहले अपहृत युवती को लहेरियासराय पुलिस ने यूपी के बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सिमरी गांव से बरामद किया है. बताया जाता है कि युवती सिमरी निवासी ज्वाला पांडेय के पुत्र अशोक पांडेय के साथ शादी करके वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही […]

विज्ञापन

दरभंगा : बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बरहेता से सात साल पहले अपहृत युवती को लहेरियासराय पुलिस ने यूपी के बलरामपुर जिले के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सिमरी गांव से बरामद किया है.

बताया जाता है कि युवती सिमरी निवासी ज्वाला पांडेय के पुत्र अशोक पांडेय के साथ शादी करके वैवाहिक जीवन व्यतीत कर रही थी. शादी के बाद उसे दो बच्चे भी हुये. चार साल की बेटी व एक साल का बेटा है. बता दें कि बरहेता निवासी राजकुमार प्रसाद की बेटी वर्ष 2010 में गायब हो गयी. इस संबंध में युवती के पिता ने लहेरियासराय थाना में कांड संख्या 490/10 दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी में उसने पड़ोस के अमित मिश्रा, सोनू आदि पर अपहरण का आरोप लगाया. युवती की बरामदगी नहीं होने पर पिता एसएसपी, डीआइजी, आइजी, डीजीपी से लेकर मुख्यमंत्री तक पत्राचार किया था. मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस भी काफी परेशान थी. इस बीच मामले में पांच अनुसंधानक भी बदल गये.
हाल में यह मामला एएसआई गोविंद प्रसाद को सौंपा गया. मामले की तहकीकात करने के क्रम में अनुसंधानक को पता चला कि लड़की यूपी में शादी करके रह रही है. सूचना पर अनुसंधानक ने महिला पुलिस के साथ यूपी के बलरामपुर जिला के महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में छापेमारी की. वहां से युवती को बरामद कर लिया गया. जानकारी के अनुसार युवती ने न्यायालय में 164 का बयान भी दे दिया है. बयान में उसने तत्काल अपने मायके जाने फिर पति के साथ रहने की बात कही है. उसने अपहरण की बात से भी इंकार किया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन