अब घर बैठे बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे उपभोक्ता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Jan 2018 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

कल डीएम करेंगे नयी व्यवस्था का उद्घाटन नये साल पर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को दिया तोहफा मीटर रीडर बिल देने के साथ एम पॉस मशीन के जरिये लेगा बिल नगर के करीब 62 हजार उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ दरभंगा : नगर के उपभोक्ताओं को बिजली विभाग नये साल का तोहफा देना जा रहा […]
विज्ञापन
कल डीएम करेंगे नयी व्यवस्था
का उद्घाटन
नये साल पर बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं को दिया तोहफा
मीटर रीडर बिल देने के साथ एम पॉस मशीन के जरिये लेगा बिल
नगर के करीब 62 हजार उपभोक्ताओं को होगा सीधा लाभ
दरभंगा : नगर के उपभोक्ताओं को बिजली विभाग नये साल का तोहफा देना जा रहा है. उपभोक्ताओं को बकाये बिजली बिल भुगतान के लिये अब कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी होगी. इसके लिये विभाग उपभोक्ताओं को घर बैठे बिल भुगतान की सुविधा देने जा रहा है. 10 जनवरी बुधवार को डीएम डॉ चन्द्रशेखर सिंह एम-पॉस मशीन का उद्घाटन करेंगे.
विभाग मीटर रीडर के जरिये एम-पॉस मशीन की मदद से डेबिट व क्रेडिट कार्ड से बकाये बिल का भुगतान लेने की व्यवस्था को फाइनल टच दे चुका है. घर बैठे भुगतान की इस सुविधा के लिये उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशि भी नहीं देनी होगी. ऑन स्पॉट बिलिंग कर बिल देने की सुविधा के साथ ही इस एम पॉस मशीन से बकाया भुगतान लेने से जहां विभाग के बकाये में कमी आयेगी, वहीं नकद लेन-देन में भी कमी आयेगी. वहीं उपभोक्ता को भी दोहरा लाभ मिलेगा. फिलवक्त निर्धारित तिथि पर भुगतान नहीं करने की स्थिति में जहां उन्हें दंड भरना पड़ता है, वहीं खपत की गयी बिजली का बकाया जमा करने को लेकर अपने व्यस्तम समय में से समय निकाल कार्यालय पहुंच भुगतान करना होता है. समय के साथ आने-जाने में भी राशि व्यय करना पड़ता है.
क्यूस कंपनी
से हुआ करार
विभाग से क्यूस कंपनी का स्पॉट बिलिंग के साथ ही एम-पॉस मशीन से भुगतान लेने का करार हुआ है. कंपनी के 31 मीटर रीडर स्पॉट बिलिंग के संग उपभोक्ताओं से कार्ड के जरिये बकाया भुगतान लेंगे. इसमें 14 रीडर लहेरियासराय तथा 17 रीडर दरभंगा सब डिविजन का काम देखेंगे.
बिजली विभाग एम-पॉस मशीन से सुविधा बहाल करने जा रहा है. डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह 10 जनवरी को इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं.
-सुमन कुमार,
गोपनीय प्रशाखा पदाधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




