कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा कारोबार मजदूरों के घरों में भोजन पर आफत

Published at :05 Jan 2018 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा कारोबार मजदूरों के घरों में भोजन पर आफत

गरमाया ऊनी कपड़ों का कारोबार हीटर व ब्लोअर की बिक्री में इजाफा दरभंगा : बीते दस दिनों से बर्फीली पछुआ हवा से बढ़ी ठंड ने बाजार को बेदम कर रखा है. दुकानदार तय समय से रोजाना दुकान खोल ग्राहक के इंतजार में बैठ जाते हैं. सुबह से शाम हो जाती है, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचते. […]

विज्ञापन

गरमाया ऊनी कपड़ों का कारोबार

हीटर व ब्लोअर की बिक्री में इजाफा
दरभंगा : बीते दस दिनों से बर्फीली पछुआ हवा से बढ़ी ठंड ने बाजार को बेदम कर रखा है. दुकानदार तय समय से रोजाना दुकान खोल ग्राहक के इंतजार में बैठ जाते हैं. सुबह से शाम हो जाती है, लेकिन ग्राहक नहीं पहुंचते. इक्का-दुक्का खरीदार अगर आते भी हैं तो वे या तो गरम कपड़ों की खरीदारी के लिये पहुंचते हैं या फिर हीटर व ब्लोअर की तलाश में रहते हैं. लिहाजा समय व्यतीत कर समय से पहले दुकान का शटर गिरा अधिकांश कारोबारी निकलने जाते हैं.
वहीं दैनिक काम कर दो वक्त की रोटी जुगाड़ करने वाले मजदूरों को दिनों दिन बढ़ती ठंड के कारण काम नहीं मिलने से खाने के लाले पड़ गये हैं. ठिठुरन भरी ठंड में लंबी दूरी तय कर काम की तलाश में शहर की ओर रोजाना सैकड़ों मजदूर रुख जरूर करते हैं, लेकिन अत्यधिक ठंड के कारण काम नहीं मिल पाने से खाली हाथ निराश होकर घर लौटने के लिये इन लोगों को मजबूर होना पड़ रहा है.
काम बिल्कुल नहीं दिख रहा है. बाजार आकर लोग लौट रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन