सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Published at :16 Dec 2017 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विरोध. जनचेतना संघर्ष मोर्चा ने लूटखसोट व भ्रष्टाचार के खिलाफ िनकाला मार्च सिंहवाड़ा : विकास योजनाओं में लूट खसोट, शौचालय योजना में भ्रष्टाचार व अपराधियों से साठ-गांठ के खिलाफ जनचेतना संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बनौली चौक पर शांति मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह का पुतला […]

विज्ञापन

विरोध. जनचेतना संघर्ष मोर्चा ने लूटखसोट व भ्रष्टाचार के खिलाफ िनकाला मार्च

सिंहवाड़ा : विकास योजनाओं में लूट खसोट, शौचालय योजना में भ्रष्टाचार व अपराधियों से साठ-गांठ के खिलाफ जनचेतना संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बनौली चौक पर शांति मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह का पुतला दहन किया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री, एसएसपी सत्यवीर सिंह एवं थानाध्यक्ष राजन कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
मौके पर जनचेतना संघर्ष मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा ने कहा कि सीएम का न्याय के साथ विकास का नारा महज छलावा है. कहा कि यहां चारों तरफ भ्रष्टाचार की गंगा बह रही है. मनरेगा, शौचालय योजना में व्यापक लूट खसोट किया जा रहा है. किसान, गरीब मजदूर बेहाल हैं. उन्होंने कहा कि सिमरी थाना के कांड संख्या 99/17 के हत्यारोपी खुलेआम घूम रहा है, लेकिन एसएसपी एवं थानाध्यक्ष की मिलीभगत से कोई कारवाई नहीं की जा रही है. मृतक की पुत्री न्याय के लिए दर-दर भटक रही है, लेकिन कोई उसके दुखड़ा को सुनने वाला नही है. मौके पर मोहन महतो, पप्पू कुमार, अशर्फी पासवान, लक्ष्मण महतो, मो.अशरफ उर्फ लाडले, योगेन्द्र पासवान, श्रीराम कुमार, राजेश कुमार महतो, कृष्ण कुमार आदि मौजूद थे.
बोले वक्ता
सीएम का न्याय के साथ विकास का नारा महज छलावा है
मनरेगा, शौचालय योजना में किया जा रहा है व्यापक लूट-खसोट
पेंशन नहीं मिलने से लोगों ने किया प्रदर्शन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिलने से आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन