पॉकेटमारी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार

Published at :08 Dec 2017 5:06 AM (IST)
विज्ञापन
पॉकेटमारी करते पिता-पुत्र गिरफ्तार

दरभंगा : पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली मोड़ के निकट पॉकेटमारी करते हुए पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों चोर के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी पन्नूलाल रावत को पुत्र के साथ पॉकेट […]

विज्ञापन

दरभंगा : पुलिस ने गुरुवार को दिल्ली मोड़ के निकट पॉकेटमारी करते हुए पिता- पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों चोर के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है. एएसपी दिलनवाज अहमद ने बताया कि सीतामढ़ी जिला के सोनबरसा थाना क्षेत्र के विश्रामपुर गांव निवासी पन्नूलाल रावत को पुत्र के साथ पॉकेट मारी करते हुए रंगे हाथ लोगों ने पकड़ा. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस को भेजा गया. पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. तीन अन्य लोग भागने में सफल रहे.

पिता-पुत्र के पास से एक चाकू, तेरह सौ रुपये नकद, नेपाली रुपये, नेपाल का भन्सार, दो मोबाइल, दर्जनभर सिम तथा नशीली पदार्थ जप्त की गई है. उन्होंने बताया कि पुन्नुलाल रावत दस लोगों का ग्रूप चलाता है. ग्रूप के छोटे छोटे बच्चों से पॉकेट मारी तथा चाकू दिखाकर लूटपाट कराया जाता है. स्थानीय लोगों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पिता- पुत्र को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. मौके पर सदर थानाध्यक्ष रविशंकर प्रसाद, नेसार अहमद, रमाशंकर भारती आदि

पुलिस अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन