मासूम ने भूल से चाय पत्ती समझ खौलते पानी में डाल दी कीटनाशी दवा

बहादुरपुर : पतोर ओपी की उघरा पंचायत के नोनिया टोल में लालटुन महतो की पत्नी प्रमिला देवी सुबह छह बजे चाय बना रही थी. चाय बनाने के लिए चूल्हे पर बर्तन में पानी चढ़ा कर बगल की दुकान से वह चायपत्ती लाने चली गई. इसी बीच दरबाजे पर खेल रहा पुत्र प्रकाश महतो आंगन में […]
बहादुरपुर : पतोर ओपी की उघरा पंचायत के नोनिया टोल में लालटुन महतो की पत्नी प्रमिला देवी सुबह छह बजे चाय बना रही थी. चाय बनाने के लिए चूल्हे पर बर्तन में पानी चढ़ा कर बगल की दुकान से वह चायपत्ती लाने चली गई. इसी बीच दरबाजे पर खेल रहा पुत्र प्रकाश महतो आंगन में गया. चुल्हे पर पानी खौलते देख उसे लगा कि मां इसमें चायपत्ती डालना भूल गयी. प्रकाश घर में चायपत्ती खोजने लगा. कागज की पुरिया में घर में रखी कीटनाशी दवा को चायपत्ती समझ उसने खौलते पानी में डाल दिया. मां चायपति लेकर आए तो देखी की चाय बनकर तैयार हो गया है.
खरीद कर लायी गयी चायपत्ती में से कुछ पत्ती निकाल कर उसे पानी में डाल चाय छानकर सभी लोगों को परोस दी. लालटुन महतो के समधी मनीगाछी थाना क्षेत्र के महथौर गांव निवासी प्रभु महतो ने जैसे ही घूंट भरी उन्हें बदबू आयी. उन्होंने चाय नहीं पी. जब तक वे इसकी जानकारी देते तब तक परिवार के अन्य सदस्य चाय पी चुके थे.
चाय पीते ही सभी की तबीयत खराब होने लगी. लालटुन की नतनी पांच वर्षीय अर्चना कुमारी तथा 11 वर्षीय पुत्र प्रकाश महतो बेहोश होकर गिर गया. लोग दोनों को ग्रामीण चिकित्सक के यहां ले गये. बच्चे के मुंह से झाग और उल्टियां आनी शुरू हो चुकी थी. डीएमसीएच ले जाने को जब तक गाड़ी मंगाई गयी तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
इसी बीच दुखा महतो (70) तथा रामस्वरूप महतो को उल्टी शुरू हो गयी. दोनों को इलाज के लिए डीएमसीएच ले जाया गया. रास्ते में ही दुखा महतो की मौत हो गई. वहीं डीएमसीएच में इलाज के दौरान रामस्वरूप महतो की मौत हो गई. लालटुन महतो की पत्नी प्रमिला देवी तथा समधी प्रभु महतो का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




