आरपीएफ ने बाल तस्कर को दबोचा चार बच्चों को कराया मुक्त

दरभंगा : मजदूरी के लिए बच्चों को बाहर ले जा रहे बिचौलिये को आरपीएफ ने बुधवार को दबोच लिया. उसकी पहचान सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुनी सकरौली वार्ड चार निवासी रसीदुल साह के पुत्र मो. कलाम के रूप में हुई. इस दौरान चार बच्चे मुक्त कराये गये, जिसमें एक आरोपित का पुत्र भी […]
दरभंगा : मजदूरी के लिए बच्चों को बाहर ले जा रहे बिचौलिये को आरपीएफ ने बुधवार को दबोच लिया. उसकी पहचान सीतामढ़ी के नानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत महुनी सकरौली वार्ड चार निवासी रसीदुल साह के पुत्र मो. कलाम के रूप में हुई. इस दौरान चार बच्चे मुक्त कराये गये, जिसमें एक आरोपित का पुत्र भी शामिल है. इस संबंध में श्री विश्वकर्मा ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश के आलोक में गत मंगलवार को उपनिरीक्षक जवाहर लाल, विजय कुमार बासुकी, द्वारिका साह,
रमणजी पासवान, संजय कुमार, संतोष कुमार आदि गश्त लगा रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




