दरभंगा को मिला एक और एक्सप्रेस वे, यूपी और बंगाल जाना होगा आसान, हाई स्पीड रोड बदलेगी मिथिला की तस्वीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jan 2022 11:27 AM
गोरखपुर-सिलीगुड़ी नये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. नया एक्सप्रेस वे 600 किलोमीटर लंबा होगा.
पटना. बिहार को एक और एक्सप्रेस वे की सौगात मिलने जा रही है. आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने अब एक नये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. नया एक्सप्रेस वे 600 किलोमीटर लंबा होगा.
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे का बड़ा हिस्सा बिहार के मिथिला इलाके से होकर गुजरेगा. इस एक्सप्रेस वे का 416 किलोमीटर हिस्सा उत्तर बिहार के 10 जिलों से होकर गुजरेगा. अभी तक इस नये एक्सप्रेस वे का बजट निर्धारित नहीं हुआ है, लेकिन इस पर हजारों करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है.
दरअसल, केंद्र सरकार लगातार राज्यों के बीच कनेक्टिविटी को दुरुस्त करने की कोशिशों में जुटा है. इसी क्रम में बिहार को भी हाई स्पीड रोड के जरिये पड़ोसी राज्यों से जोड़ने की लगातार कवायद चल रही है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार ने नये एक्सप्रेस वे को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है. तमाम तरह की औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद नये ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे का टेंडर जारी किए जाने की उम्मीद है. इसके निर्माण से बिहार वासियों के लिए उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल जाना बेहद आसान हो जाएगा.
बता दें कि उत्तरी बिहार को पड़ोसी प्रदेशों से जोड़ने के लिए अभी भी सड़कें हैं, लेकिन वे हाई स्पीड रोड नहीं हैं. ऐसे में पश्चिम बंगाल या फिर उत्तर प्रदेश जाने में काफी वक्त लग जाता है. एक्सप्रेस वे बन जाने से अपेक्षाकृत कम समय में दूरी की जा सकेगी.
बिहार के 10 जिलों से गुजरने वाला गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस वे तकरीबन 600 किलोमीटर लंबा होगा. इस एक्सप्रेस वे का अधिकांश हिस्सा बिहार में ही होगा. एक्सप्रेस वे का लगभग 416 किलोमीटर हिस्सा उत्तरी बिहार से होकर गुजरेगा.
माना जा रहा है कि आने वाले समय में यह एक्सप्रेस वे उत्तर बिहार के लिए जीवनरेखा साबित होगा. एक्सप्रेस वे के बनने से तीनों प्रदेशों के बीच व्यापार और वाणिज्य को भी काफी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










