पटना पहुंचा 300 पर्यटकों वाला क्रूज एमवी स्वामी परमहंस, मंगलवार से होगा ट्रायल, देखें तस्वीरें

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

बिहार में रिवर क्रूज पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग और भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के साथ समझौता किया है. जल्द ही व्यवसायिक रूप से 300 पर्यटकों की क्षमता वाले जलयान एमवी स्वामी परमहंस का परिचालन दीघा घाट से कंगन घाट तक होगा.

विज्ञापन
undefined

इसका ट्रायल मंगलवार से शुुरु हो गया. पर्यटक क्रूज पटना के सभी घाटों का परिभ्रमण करते हुए कंगनघाट से गुरु गोबिंद सिंह की जन्मस्थली तख्त श्री हरिमंदिर साहिब भी दर्शन के लिये जा सकेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

वहीं,भागलपुर में एमवी राजेंद्र प्रसाद जलयान कहलगांव, सुल्तानगंज, बटेश्वर स्थान होते हुए विक्रमशिला, (डॉल्फिन सेंचुरी) के बीच संचालित होगा.

undefined

यह जलयान करीब 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पटना और भागलपुर के गंगा घाटों की सैर कराएगा.ट्रायल सफल होने के बाद इसके व्यवसायिक कार्यक्रम का उद्घाटन आने वाले दिनों में उपमुख्यमंत्री करेंगे.

undefined

बिहार पर्यटन विकास निगम ने जलयान की किराये की सूची भी जारी कर दिया है. जलयान से 45 मिनट घुमने के लिये आमलोगों को 300 रुपये देने पड़ेंगे.

undefined

एक घंटे की पैकेज बुकिंग का किराया 30000 रुपये, 2 घंटे का 50000 रुपये, 4 घंटे का 100000 रुपये, 6 घंटे का 125000 रुपये और 8 घंटे का 150000 रुपये निर्धारित किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन