महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बम-बम भोले से गूंज रहा बिहार
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 26 Feb 2025 8:23 AM
सुबह-सुबह उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Mahashivratri: बिहटा के बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर से लेकर गोपालगंज के बालखण्डेश्वर महादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा हुआ है. राजधानी में 31 भव्य झांकियां निकाली जाएंगी, जबकि खाजपुरा शिव मंदिर में विशेष आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के साथ प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.
Mahashivratri: महाशिवरात्रि के अवसर पर बिहार में भक्ति की लहर उमड़ पड़ी है. पटना के बिहटा स्थित बाबा बिटेश्वरनाथ मंदिर में सुबह 3 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है. भक्त लंबी कतारों में शिव दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं. गोपालगंज के बालखण्डेश्वर महादेव मंदिर और जादोपुर रोड स्थित शिवालय में भी आस्था की बयार बह रही है.
पटना में 31 भव्य झांकियां, देवघर में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन
पटना में बुधवार को कुल 31 झांकियां निकाली जाएंगी, जिनमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे. झांकी का कारवां दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक खाजपुरा शिव मंदिर पहुंचेगा. जहां भव्य अभिनंदन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इस बीच, देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में पहली बार झारखंड पर्यटन विभाग की ओर से विशेष शिव बारात का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु एक साथ 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकेंगे.
राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे झांकियों की आरती
बुधवार की शाम 7 बजे महाशिवरात्रि के मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत कई मंत्री शोभायात्राओं का अभिनंदन करेंगे और झांकियों की आरती उतारेंगे.
तीन भव्य मंचों पर सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन
खाजपुरा शिव मंदिर के पास 60 फीट लंबे मुख्य मंच सहित कुल तीन मंच बनाए गए हैं.
मुख्य मंच: विशिष्ट अतिथि यहां मौजूद रहेंगे और झांकी समितियों को मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा.
दूसरा मंच: इस पर भजन संध्या, तांडव नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे.
तीसरा मंच: गंगा की महिमा को समर्पित विशेष गंगा आरती का आयोजन किया जाएगा.
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, ड्रोन और CCTV से निगरानी
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने 76 प्रमुख स्थानों पर दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती की है. डीएम चंद्रशेखर ने बताया कि पूरे कार्यक्रम पर CCTV कैमरों और ड्रोन से कड़ी निगरानी रखी जाएगी. सार्वजनिक स्थानों पर वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.
स्वास्थ्य सेवाएं और आपातकालीन व्यवस्था मुस्तैद
महाशिवरात्रि के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए खाजपुरा शिव मंदिर के पास जिला नियंत्रण कक्ष में आवश्यक दवाएं और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है. पटना के सिविल सर्जन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी मेडिकल जरूरत के लिए टीम तैयार रहे.
गंगा घाटों पर SDRF की तैनाती
श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गंगा नदी के प्रमुख घाटों पर SDRF (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) की विशेष तैनाती की गई है. गांधी घाट, कलेक्ट्रेट घाट, दीघा पाटलिपुत्र घाट, गायघाट, महावीर घाट, कंगन घाट, नासरीगंज घाट समेत कुल 14 घाटों पर दो जवानों और दो गोताखोरों की टीम को अलर्ट पर रखा गया है.
Also Read: बिहार में बस से मिले 40 लाख के बंद हो चुके नोट, नोटों के मालिक तक पहुंचने में जुटी पुलिस
भक्ति और भव्यता का महापर्व
महाशिवरात्रि पर पटना श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक आयोजन का भव्य केंद्र बना हुआ है. भक्तों की आस्था और प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था इस पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयार है. शिवभक्तों के लिए यह दिन आध्यात्मिक ऊर्जा, धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक समागम का अद्भुत संगम होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










