खाजेकलां में अपराधी भिड़े, 20 राउंड फायरिंग, तीन जख्मी
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 Mar 2020 6:00 AM
खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौढ़ाल सूई की मस्जिद मुहल्ले में गुरुवार रात लगभग पौने आठ बजे अपराधियों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर भिड़ंत हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से करीब 20 राउंड से अधिक की फायरिंग की गयी. इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग गोली लगने से जख्मी हो गये.
पटना सिटी : खाजेकलां थाना क्षेत्र के नौढ़ाल सूई की मस्जिद मुहल्ले में गुरुवार रात लगभग पौने आठ बजे अपराधियों के दो गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर भिड़ंत हो गयी. इस दौरान दोनों ओर से करीब 20 राउंड से अधिक की फायरिंग की गयी. इसमें दोनों पक्षों से तीन लोग गोली लगने से जख्मी हो गये. जख्मी दो लोगों को उपचार के लिए पीएमसीएच में व एक को निजी उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया है. ताबड़तोड़ फायरिंग की वजह से वहां अफरा-तफरी मच गयी. आसपास के दुकानों के शटर गिर गये, वहीं घरों के दरवाजे भी बंद हो गये. राहगीर भी घरों व दुकानों में छिप गये. घटना स्थल से महज सवा 200 मीटर की दूरी पर मोगलपुरा पुलिस चौकी है.
अपराधियों की भिड़ंत की सूचना पाकर मौके पर एएसपी मनीष कुमार व थानाध्यक्ष सनोवर खां पहुंचे. इसके अलावा दूसरे थानाें की पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले में जांच की. एएसपी ने बताया कि पुरानी अदावत में यह घटना हुई है. जख्मी नैयर व राजू के खिलाफ पहले से ही आधा दर्जन से अधिक अापराधिक मामले खाजेकलां व आलमगंज थानों में दर्ज हैं. एएसपी के अनुसार जख्मी राजू कहां उपचार करा रहा है, इसका पता नहीं चला है, उसकी तलाश की जा रही है.
बहस के बाद होने लगी फायरिंग : थानाध्यक्ष सनोवर खां ने बताया कि सूई की मस्जिद के समीप में मो नैयर व राजू गोप के बीच में यह भिड़ंत हुई है. स्थानीय लोगों की मानें तो राजू अपने समर्थकों के साथ वहां पर खड़ा था. इसी दौरान दुरुखी गली निवासी नैयर अपने समर्थकों के साथ आया. इसके बाद दोनों के बीच बहस व विवाद हुआ.
काफी देर तक बहस व विवाद के बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी. इसमें मो नैयर व मो शमशाद, जो लोदी कटरा के रहने वाले हैं, जख्मी हो गये. उनकी कमर, पैर व हाथ में गोली लगी है. एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि फायरिंग की घटना में राजू गोप के जख्मी होने की चर्चा है, लेकिन उसका अभी पता नहीं चल सका है.
जेल में बंद है गिरोह का सरगना : एएसपी मनीष कुमार ने बताया कि जेल में बंद सोनू मियां व लूल्ला के बीच पुरानी अदावत है. दोनों इसी गिरोह से जुड़े हुए हैं. जख्मी शमशाद का कहना है कि राजू गोप ने भी उस पर गोली चलायी है. उसे पता नहीं किस वजह से उसे गोली मारी गयी है. वहीं, जख्मी नैयर का कहना है कि मोहल्ले में स्मैक का धंधा करते हैं, जिसका विरोध करने पर अदावत में गोली मारी गयी है. उसने बताया कि अमन, धर्मेंद्र, फुटवाला सहित अन्य ने गोलबंद होकर जान से मारने की नीयत से कई गोलियां उसे मारी हैं. इन लोगों को लगा कि मर गया है, तब वहां से भागे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द की मामले की गुत्थी सुलझा ली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










