Bihar News: नौबतपुर में क्रेन ने युवक को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग जाम

Updated:
विज्ञापन
Bihar News: नौबतपुर में क्रेन ने युवक को कुचला, आक्रोशित लोगों ने किया नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग जाम

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित क्रेन ने एक युवक को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर थाना क्षेत्र के नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग पर पुरुषोत्तमपुर गांव के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित क्रेन ने एक युवक को कुचल दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान पुरुषोत्तमपुर निवासी वित्तन मांझी 37 वर्ष के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार वित्तन मांझी बिक्रम मोड़ से पैदल अपने घर जा रहा था.

इसी दौरान नौबतपुर लक की तरफ से आ रही अनियंत्रित क्रेन मशीन ने उसे कुचल दिया. इस हादसे में वित्तन की मौके पर ही मौत हो गयी. मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों व ग्रामीणों ने वित्तन मांझी का शव बीच सड़क पर रख मुआवजे की माग को लेकर नौबतपुर-मसौढ़ी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया.

ग्रामीणों ने घंटों सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया. जिससे दोनों ओर से आवाजाही बाधित रही. करीब एक घंटा के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर जाम को हटाया गया. तब जाकर यातायात सामान्य हुआ और पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और क्रेन मशीन को जब्त कर थाने ले आई. हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन