भागलपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद, चचेरे भाई ने किशोर की बल्ले से पीटकर कर दी हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jan 2023 1:54 AM
क्रिकेट खेलने के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान एक किशोर को चचेरे भाई ने बल्ले से पीट दिया. गंभीर अवस्था में किशाेर को इलाज के लिए भागलपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
क्रिकेट खेलने के दौरान दोस्तों के बीच विवाद हो गया. इसी दौरान एक किशोर को चचेरे भाई ने बल्ले से पीट दिया. गंभीर अवस्था में किशाेर को इलाज के लिए भागलपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. ओपी पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना बिहपुर के मड़वा पूरब पंचायत के वार्ड एक औलियाबाद जबदर टोला की है. मृतक उसी गांव का निवासी सूरज कुमार सिंह है.
परिजनों ने बताया कि शनिवार को 14 नंबर सड़क के समीप एक मैदान पर सूरज कुमार व पड़ोसी निवास सिंह कुछ और लड़कों के साथ क्रिकेट मैच खेल रहा था. इसी दौरान सूरज व निवास में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्साये निवास सिंह ( 16) ने सूरज की कनपटी पर बल्ला से मारा. इस कारण सूरज जमीन पर गिर गया. उसके बाद निवास ने फिर बल्ला से मारा. इस कारण सूरज के नाक व मुंह से खून निकलने लगा. वहां से सभी बच्चे भाग गये. किसी बच्चे ने परिजन को सूचना दी, तो परिजन उसे औलियाबाद , झंडापुर व बिहपुर इलाज के लिए गये. लेकिन, सूरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया. जहां रात 8:30 बजे सूरज की मौत हो गयी.
तीन भाइयों में सबसे छोटा था सूरज
सूरज की मौत की खबर मिलते ही पूरा गांव गमगीन हो गया. मां ललिता देवी , बहन रीता, प्रतिमा व गुंजन दहाड़ मारकर रोने लगी. मृतक सूरज तीन भाइयों में सबसे छोटा था. बड़ा भाई सुमित कुमार उर्फ बंटी, मंझला भाई चिक्कु कुमार समेत अन्य परिजनों ने बताया सूरज औलियाबाद टेन प्लस टू उच्च विद्यालय में दसवीं का छात्र था. इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा देनेवाला था. निवास भी सूरज के साथ ही पढ़ता है. दोनों का घर बगल में ही है. दोनों किशोर रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं. परिजन ने रविवार सुबह झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार को सूचना दी. झंडापुर ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतक के बड़े भाई सुमित कुमार के लिखित आवेदन पर केस दर्ज किया गया है. इसमें निवास सिंह को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस नामजद की गिरफ्तारी को छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










