Coronavirus in Bihar : एम्स में कोरोना से तीन लोगों की मौत, पटना मिले 139 नये संक्रमित
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Jan 2021 9:03 AM
बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 16 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी. इसके अलावा एम्स में तीन लोगों ने कोरोना को मात दे दी.
फुलवारीशरीफ. पटना एम्स में बुधवार को तीन लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 16 मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव निकली है.
एम्स कोरोना नोडल ऑफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक पटना एम्स में आशियाना के 72 वर्षीय अनिल कुमार सिंह, सारण के 80 वर्षीय राजेंद्र सिंह जबकि कंकड़बाग के 71 वर्षीय सुरेश प्रसाद गुप्त की मौत हो गयी है.
वहीं बुधवार को एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 16 नये मरीजों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी. इसके अलावा एम्स में तीन लोगों ने कोरोना को मात दे दी.
वहीं, एनिस्थिसिया विभाग के डाॅक्टर कुमार ने कोरोना को मात दे दी. ज्ञात हो कि पिछले 10 दिनों में डॉ नीरज के अलावा माइक्रो बायोलॉजी विभाग के दो, रेडियोलॉजी के एक फैकल्टी और चार रेजिडेंट डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये थे.
पटना में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है. जिले में बुधवार को 139 नये पॉजिटिव मरीज सामने आये हैं.
इसके साथ ही जिले में अब तक मिले कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 49881 हो गयी है. जिले में 47,852 मरीज कोरोना से लड़ कर रिकवर हो चुके हैं.
स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक जिले के 389 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं जिले में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 1640 है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










