पटना में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में 369 नये मरीज, 185 ठीक भी हुए

Updated at : 28 May 2021 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
पटना में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव जारी, 24 घंटे में 369 नये मरीज, 185 ठीक भी हुए

बिहार की राजधानी पटना में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. पटना जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना के 369 नये मामले सामने आये हैं. इनमें सबसे अधिक शास्त्री नगर, राजीव नगर, पोस्टल पार्क, हनुमान नगर, मुन्ना चक, फुलवारीशरीफ, महेंद्रु, दानापुर के मरीज शामिल हैं.

विज्ञापन

पटना . बिहार की राजधानी पटना में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी है. पटना जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना के 369 नये मामले सामने आये हैं. इनमें सबसे अधिक शास्त्री नगर, राजीव नगर, पोस्टल पार्क, हनुमान नगर, मुन्ना चक, फुलवारीशरीफ, महेंद्रु, दानापुर के मरीज शामिल हैं.

पटना जिले में बीते 15 दिनों से रोजाना दर्ज किये जाने वालों आंकड़े में कमी आ रही है. बीते 24 घंटे में पटना में 185 से अधिक लोगों ने कोरोना को मात दी है. वहीं, इससे एक दिन पहले मंगलवार को सबसे कम 285 मामले सामने आये थे, जो अप्रैल से लेकर अब तक एक दिन में केसों की यह सबसे कम संख्‍या दर्ज की गयी थी.

इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या पटना जिले में घटकर चार हजार 123 हो गयी है. वहीं, डॉक्टरों का अनुमान है कि यही रफ्तार रही तो जून के पहले सप्ताह तक भारी गिरावट दर्ज हो सकती है. विशेषज्ञों ने गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है.

18-44 वर्ष के लोगों का आज नहीं होगा वैक्सीनेशन

पटना जिले में शुक्रवार को 18-44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन नहीं होगा़ फिलहाल टीका उपलब्ध नहीं हो पाया है़ मौसम में खराबी के कारण बिहार में टीका नहीं आ पाया. संभावना यह जतायी जा रही है कि अब मौसम ठीक होने के बाद ही टीका आयेगा.

टीका आने के बाद फिर से 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीका देने का कार्य शुरू किया जायेगा. इधर, गुरुवार को सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के कार्यालयों में 18 से 44 आयु वर्ग के 2809 लोगों को टीका दिया गया.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन