ePaper

Coronavirus in Bihar : संक्रमित के शव से लिपट कर नहीं रो पायेंगे परिजन, शव को लेकर जारी हुए यह दिशा-निर्देश

Updated at : 07 Apr 2021 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : संक्रमित के शव से लिपट कर नहीं रो पायेंगे परिजन, शव को लेकर जारी हुए यह दिशा-निर्देश

हाल के दिनों में कोविड संक्रमण से हुई मौतों को लेकर मृतक के परिजनों सहित रिश्तेदार व आसपास के लोग सदमे के साथ डरे भी हुए हैं. लेकिन, ऐसे समय में अधिक जागरूक रहने की जरूरत है.

विज्ञापन

गया . हाल के दिनों में कोविड संक्रमण से हुई मौतों को लेकर मृतक के परिजनों सहित रिश्तेदार व आसपास के लोग सदमे के साथ डरे भी हुए हैं. लेकिन, ऐसे समय में अधिक जागरूक रहने की जरूरत है.

संक्रमितों की संख्या में भी इजाफा हुआ है. इसलिए कोविड महामारी के समय में सबसे अधिक जरूरी बात कोविड अनुरूप व्यवहारों के पालन का है. मास्क लगाने, हाथों को नियमित साबुन-पानी से धोने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाने अथवा बहुत अधिक जरूरी होने पर ही घर से बाहर जाने और शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन करने की सख्त जरूरत है.

वहीं, कोविड संक्रमण से हुई मौत को लेकर लोगों में व्याप्त डर को दूर करने के लिए शवों के सुरक्षित प्रबंधन व निस्तारण को लेकर स्वास्थ्य समिति के प्रशासी पदाधिकारी खालिद अरशद ने पूर्व में सिविल सर्जन को अनुपालन करने के निर्देश दिये. इसमें कोविड-19 संक्रमित मृतक के शव को उनके परिजनों के हवाले करने का भी निर्देश शामिल है.

अब ऐसे समय में पुन: उन बातों को ध्यान में लाना आवश्यक होगा. विशेष रूप से तैयार किये गये प्लास्टिक बैग में रख कर ही शव को उनके परिजन प्राप्त कर सकते हैं. परिजनों को इस बात का ध्यान रखना है कि शव को नहलाना, चूमना व गले नहीं लगाना है.

परिजन कोविड-19 की सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ शव का दर्शन कर सकते हैं. लेकिन, शव पर किसी प्रकार का लेप नहीं लगाना है. शवदाह गृह या कब्रिस्तान में भी अंतिम संस्कार कार्य में लगे लोगों को साबुन व पानी से अच्छी तरह हाथ धोने, मास्क व दस्तानों का इस्तेमाल करने व सामाजिक दूरी बनाये रखना है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन