बिहार में बेदम हुई कोरोना की दूसरी लहर, रिकवरी रेट 98.09 प्रतिशत पर पहुंचा

बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 100113 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें 762 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ता जा रहा है और अब यह 98.09 प्रतिशत पहुंच गया है.
पटना. बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 100113 सैंपलों की जांच की गयी. इसमें 762 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. राज्य में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़ता जा रहा है और अब यह 98.09 प्रतिशत पहुंच गया है. राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 8230 हो गयी है. पिछले 24 घंटे में 43 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गयी है.
कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुल 762 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. राज्य के 22 जिलों में नये कोरोना पॉजिटिवों की संख्या 20 से भी कम पायी गयी. गोपालगंज में सर्वाधिक 69 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. दूसरे स्थान पर पटना में 66 जबकि 55 नये कोरोना पॉजिटिव पूर्णिया में पाया गया है.
राज्य में कोरोना के घटते प्रकोप के कारण राज्य के जिन 23 जिलों में 20 से कम नये पॉजिटिव पाये गये हैं उनमें अरवल में एक, औरंगाबाद में तीन, बांका में दो, भोजपुर में छह, बक्सर में चार, दरभंगा में 19, गया में 15, जमुई में तीन, कैमूर में आठ, कटिहार में 15, खगड़िया में 14, किशनगंज में 13, लखीसराय में 18, मधेपुरा में 18, नालंदा में 12, नवादा में चार, रोहतास में दो, सारण में 18, शिवहर में चार, सीतामढ़ी में 14, वैशाली में 14 और पश्चिम चंपारण में 17 शामिल हैं.
इसके साथ ही जिन जिलों में 20 से अधिक कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं उनमें अररिया में 38, बेगूसराय में 39, भागलपुर में 24, पूर्वी चंपारण में 21, मधुबनी में 22, मुंगेर में 28, मुजफ्फरपुर में 22, सहरसा में 26, समस्तीपुर में 48, सीवान में 23 और सुपौल में 49 नये पॉजिटिव शामिल हैं.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




