Coronavirus in Bihar : बिहार में दूसरी लहर ज्यादा तेज और खतरनाक, 12 दिनों में 48 की मौत, 24 घंटे में मिले 2999 नये मरीज

Published at :13 Apr 2021 6:15 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : बिहार में दूसरी लहर ज्यादा तेज और खतरनाक, 12 दिनों में 48 की मौत, 24 घंटे में मिले 2999 नये मरीज

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,68,912 नये केस सामने आये, जबकि 904 मरीजों की मौत हो गयी. वहीं बिहार में पिछले 12 दिनों के अंदर कोरोना के कारण 48 लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को सबसे ज्यादा 14 लोगों की जान गयी, जिनमें अकेले पटना में 10 लोगों ने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

पटना : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,68,912 नये केस सामने आये, जबकि 904 मरीजों की मौत हो गयी. वहीं बिहार में पिछले 12 दिनों के अंदर कोरोना के कारण 48 लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को सबसे ज्यादा 14 लोगों की जान गयी, जिनमें अकेले पटना में 10 लोगों ने दम तोड़ दिया.

वेबसाइट कोविड19 इंडिया. ओआरजी के अनुसार एक अप्रैल को दो लोगों की मौत हुई थी. पांच अप्रैल से मौतों का आंकड़ा बढ़ने लगा. 10 और 11 अप्रैल को छह-छह लोगों की जान गयी. इधर, पिछले 24 घंटे में 80,018 सैंपलों की जांच की गयी, जिसमें 2999 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये.

वहीं, 636 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ कर 17052 हो गयी. वहीं, रिकवरी रेट गिर कर 93.48% हो गया. सबसे अधिक पटना जिले में 1197 (40%) नये कोरोना मरीज मिले.

पटना के अलावा पांच अन्य जिलों में भी 100 से अधिक केस मिले. रविवार को राज्य में 99,023 सैंपलों की जांच में 3756 नये मामले दर्ज किये गये थे़ इस तरह दोनों दिन पॉजिटिविटी दर लगभग बराबर (करीब 3.7%) रही.

पटना के बाद सबसे ज्यादा केस गया में

साेमवार को जारी स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार गया में 184, भागलपुर में 161, मुजफ्फरपुर में 141, समस्तीपुर में 116, बेगूसराय में 102, नालंदा मेें 91, सीवान में 87, सहरसा में 75, सारण में 67, गोपालगंज में 65, पूर्णिया में 63, भोजपुर में 61, जहानाबाद में 59, बक्सर में 58, मुंगेर में 54 नये कोरोना मरीज मिले.

इसके अलावा वैशाली में 37, पूर्वी चंपारण 36, लखीसराय में 31, अररिया में 30, पश्चिमी चंपारण में 29, रोहतास में 26, दरभंगा में 25, मधेपुरा में 21, बांका में 20, औरंगाबाद में 18, अरवल व मधुबनी में 17-17, खगड़िया में 16, किशनगंज में 15, सुपौल में 14, जमुई व नवादा में 12-12, सीतामढ़ी में नौ, कटिहार में छह, शेखपुरा चार व कैमूर में एक नये कोरोना पाॅजिटिव मिले. राज्य में सबसे ज्यादा 6749 एक्टिव केस पटना में हैं. इस मामले में गया दूसरे नंबर पर है, जहां 1374 एक्टिव मरीज हैं. सबसे कम 23 एक्टिव केस शिवहर में हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन