Coronavirus In Bihar : कोरोना से जंग जीतकर लौटे पुलिसकर्मी करेंगे प्लाजमा डोनेट , संक्रमित साथियों की बचाएंगे जान

Updated at : 21 Jul 2020 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus In Bihar : कोरोना से जंग जीतकर लौटे पुलिसकर्मी करेंगे प्लाजमा डोनेट , संक्रमित साथियों की बचाएंगे जान

पटना: कोरोना को मात देने के लिए पुलिस मुख्यालय नया प्रयोग करने जा रहा है. महामारी की चपेट में आने के बाद ठीक हुए पुलिसकर्मियों की मदद से बीमार कर्मियों की जान बचायी जायेगी. कोरोना को मात देने वाले पुलिसकर्मी अपना प्लाज्मा दान करेंगे. इस प्लाज्मा से कोराना के गंभीर मरीजों (पुलिसकर्मी) का उपचार कराया जायेगा़.

विज्ञापन

पटना: कोरोना को मात देने के लिए पुलिस मुख्यालय नया प्रयोग करने जा रहा है. महामारी की चपेट में आने के बाद ठीक हुए पुलिसकर्मियों की मदद से बीमार कर्मियों की जान बचायी जायेगी. कोरोना को मात देने वाले पुलिसकर्मी अपना प्लाज्मा दान करेंगे. इस प्लाज्मा से कोराना के गंभीर मरीजों (पुलिसकर्मी) का उपचार कराया जायेगा़.

Also Read: Coronavirus In Bihar: एम्स में प्रसिद्ध डॉक्टर समेत छह मरीजों की मौत, एनएमसीएच में भी चार की गई जान…
666 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं

एडीजीपी विधि व्यवस्था अमित कुमार ने इस संबंध में दिशा निर्देश जारी कर नोडल अधिकारी की नियुक्ति कर दी है़. कोरोना के संक्रमण से राज्यवासियों के बचाव के लिए फ्रंट लाइन पर तैनात पुलिसकर्मी भी इसके शिकार हो रहे है़ं. पुलिस मुख्यालय के 17 जुलाई के रिकाॅर्ड के अनुसार 666 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. दो की मौत हो गयी है और 188 स्वस्थ हो गये हैं.

प्लाज्मा से अन्य पुलिसकर्मियों की जान बचायी जायेगी़

पुलिस मुख्यालय ने सोमवार को इस संबंध में एक बैठक की़. अमित कुमार (एडीजीपी, विधि व्यवस्था) ने कहा कि कोरोना से ठीक हुए पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है़. इनके प्लाज्मा से अन्य पुलिसकर्मियों की जान बचायी जायेगी़.

पीएमसीएच व एनएमसीएच में कोरोना नियंत्रण कक्ष शुरू

वहीं पटना के पीएमसीएच व एनएमसीएच में कोविड-19 से संबंधित आवश्यक शिकायत व सुझाव के लिए बनाया गया. जिला प्रशासन का कोरोना नियंत्रण कक्ष सोमवार से शुरू हो चुका है. कंट्रोल रूम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के साथ ही बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तैनाती की गयी है.

तीन पालियों में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ड्यूटी लगायी

इनके अलावे तीन पालियों में बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की ड्यूटी लगायी है. खास बात यह है नोडल पदाधिकारियों में एक आइएएस व एक आइपीएस को शामिल किया गया है़ इधर, कंट्रोल रूम बनते ही लोगों द्वारा सबसे अधिक कोरोना जांच को लेकर सवाल पूछे गये.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन