Coronavirus in Bihar : पटना ने पार किया 50 हजार का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में मिले 147 मरीज पॉजिटिव

Updated at : 08 Jan 2021 8:41 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus in Bihar : पटना ने पार किया 50 हजार का आंकड़ा, पिछले 24 घंटे में मिले 147 मरीज पॉजिटिव

जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार कर 50 हजार 33 हो गया.

विज्ञापन

पटना . पटना जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज के आने का क्रम जारी है. गुरुवार को पटना में 147 मरीज पॉजिटिव पाये गये.

इसके साथ ही जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 50 हजार के पार कर 50 हजार 33 हो गया.

हालांकि इनमें 48044 मरीज डिस्चार्ज भी हो गये हैं. जबकि 392 मरीजों की मौत हो चुकी है. वर्तमान समय में महज 1597 कोरोना के मरीज ही पॉजिटिव हैं.

इनमें कुछ का इलाज एम्स, तो कुछ का पीएमसीएच, एनएमसीएच में चल रहा है. वहीं बाकी मरीज होम क्वारेंटिन हैं.

विशेषज्ञ डॉक्टरों के मुताबिक मार्च से दिसंबर यानी करीब 10 महीने में 50 हजार मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं.

डीपीओ को कोरोना, दफ्तर हो रहा सैनिटाइज

जिला शिक्षा कार्यालय पटना के कई अधिकारी व कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव हो गये हैं. डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान मनोज कुमार भी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं.

इसके बाद ऑफिस को बंद कर दिया गया है. पूरे ऑफिस को सैनिटाइज कराया जा रहा है. ऑफिस के सभी स्टाफ को कोरोना जांच का निर्देश दिया गया है.

डीपीओ कई स्कूल में भी निरीक्षण के लिए गये थे. निरीक्षण वाले स्कूलों के सभी लोगों की भी जांच की जायेगी. डीपीओ ऑफिस के करीब आधा दर्जन कर्मियों में कोरोना के लक्षण मिले हैं.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन